PM Kisan Yojana: किसान योजना की किस्त जारी होने पर भी नहीं आए पैसे? कुछ स्टेप्स में सुलझाएं समस्या

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आज किस्त जारी होने जा रही है। आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी इसको जारी करेंगे। अगर किस्त जारी होने के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं, तो इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं।

PM Kisan Yojana

Photo Credit- X

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: उत्तर प्रदेश से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सौगात देने जा रहे हैं। इस बार भी 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। योजना का लाभ ले रहे किसानों से बहुत पहले से ही अपने खाते की e-KYC कराने के लिए भी कह दिया गया था। अगर अभी तक आपने केवाईसी नहीं कराई है, तो इस बार आपकी किस्त की रकम रुक सकती है। हालांकि, किस्त रुकने का एकमात्र यही कारण नहीं है। ऐसी कई और वजह हैं जिनके चलते किसानों के खाते में पैसे नहीं आएंगे।

किस्त न आने की कई वजह

किस्ता जारी होने के बाद भी जिन किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की किस्त नहीं दिख रही है, तो समझ जाइये कि आपके खाते में कोई कमी रह गई है। दरअसल, किसानों को हर बार अपने खाते की e-KYC कराना जरूरी होता है। अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो KYC करा लें।

विज्ञापन

जमीन का वेरिफिकेशन

किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपनी जमीन का ब्योरा देना होता है। वहीं, जिन लोगों ने जमीन का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनकी इस बार किस्त रोकी जा सकती है। इसके लिए भी योजना की आधिकारिक साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा, किसानों के बैंक खाते से आपका आधार लिंक न हो। ऐसी स्थिति में भी किस्त नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सर्विस एक्टिव नहीं कराई है तो इस स्थिति में भी पैसे रुक सकते हैं।

कहां मिलेगा समस्या का समाधान?

योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का जवाब पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 पर फोन कर सकते हैं। या फिर वेबसाइट पर Kisan-eMitra पर भी जा सकते हैं। यहां पर अपनी समस्या के बारे में लिखकर और बोलकर बता सकते हैं। दोनों तरह से यहां पर किसानों के सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ