Pinky Haryan Success Story: नाम पिंकी हरयान, पेशा डॉक्टर… हिमाचल प्रदेश के मक्लोडगंज में पिंकी को सब आदर्श मानते हैं। वजह है वह कभी इसी शहर की सड़कों पर भीख मांगा करती थी और आज चीन से MBBS करके आई है।
जानकारी के अनुसार पिंकी करीब 20 साल पहले परिजनों के साथ झुग्गी बस्ती में रहती थी। वह इलाके में भीख मांगकर अपना पेट भरती थी। साल 2004 में उसे टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक और तिब्बती भिक्षु लोबसांग जाम्यांग ने उसे भीख मांगते देखा।
पिता की कमजोर आर्थिक हालत थी भीख मांगने की वजह
मासूम बच्ची को ऐसा करते देख वह उसके पिता के पास पहुंचे और उसे स्कूल में दाखिला दिलवाने की सलाह दी। पिंकी के पिता कश्मीरी लाल ने आर्थिक हालत का हवाला देते हुए इसमें अपनी असमर्थता जताई।
ये भी पढ़ें: सुसाइड की कोशिश कर चुका, किसी से नहीं बोलचाल… अमेठी हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा के बारे में क्या बोले पड़ोसी?
मेहनत और लगने से पास की NEET परीक्षा
लोबसांग जाम्यांग ने पिंकी का दाखिला धर्मशाला के दयानंद पब्लिक स्कूल में करवा दिया और टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाने लगी। पिंकी ने भी लगन और मेहनत से पढ़ाई की और 12वीं के बाद NEET परीक्षा भी पास कर ली। जब NEET क्लीयर हुआ तो उसके सामने मेडिकल कॉलेज की फीस भरने का सवाल खड़ा हुआ।
FMGE परीक्षा की कर रही है तैयारी
एक बार फिर ईश्वर ने उसकी मदद की और टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट की यूके की शाखा ने 2018 में उसा चीन के मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवा दिया। अब वह अपनी पढ़ाई पूरी करके धर्मशाला वापस आई हैं। अब वह हिमाचल प्रदेश में युवाओं की आदर्शन बनी हुई है। बता दें फिलहाल वह इंडिया भारत में डॉक्टरी करने के लिए FMGE (विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा) परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: फोन पर दी धमकी, स्कूल में घोंप दिया चाकू; एमपी के स्कूल में 9वीं के छात्र की हत्या… जानें मामला
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines