Pariksha Pe Charcha 2024 के लिए कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, कार्यक्रम की तारीख भी आई सामने!

Pariksha Pe Charcha 2024: कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम जनवरी में होगा, जानें कैसे कराएं पंजीकरण?

Pariksha Pe Charcha

Pariksha Pe Charcha

Pariksha Pe Charcha 2024 Online Registration: हर साल कराई जाने वाली ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। सेशन 2023-24 के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 7वां चरण जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। इस कार्यक्रम के तहत छठी से 12वीं तक के सभी स्टूडेंट्स, शिक्षकों और अविभावकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद चर्चा में हिस्सा लेने वालों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को एग्जाम के दिनों में तनाव मुक्त रहने के टिप्स देते हुए हैं। उन्हें प्रोत्साहित करते हुए एग्जाम के लिए तैयार करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बच्चे प्रधानमंत्री मोदी से पूछ सकते हैं सवाल

‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर रजिस्ट्रेशन कराएं। यह कार्यक्रम केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कराया जाता है। स्टूडेंट, शिक्षक और अभिभावक 5 सवालों का जवाब देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर छात्रों के दिल में कोई सवाल है तो वे प्रधानमंत्री मोदी से पूछ सकते हैं। इस सवाल को उन्हें 500 शब्दों में लिखकर भेजना होगा। कार्यक्रम के तहत अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी ऑनलाइन एक्टिविटी होगी। कार्यक्रम के लिए चुने गए करीब 2050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मंत्रालय PPC किट देता है। इसमें एग्जाम की तैयारी के लिए किताबें और कुछ अन्य चीजें होती हैं।

विज्ञापन

स्टेप वाइज ऐसे करें नामांकन

  • ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर शो हो रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फ्यूचर रेफरेंस के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Nepal Airplane Crash: पायलट ने गलत लीवर खींचा और क्रैश हो गया प्लेन, चली गई 72 लोगों की जान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ