Nepal Airplane Crash: पायलट ने गलत लीवर खींचा और क्रैश हो गया प्लेन, चली गई 72 लोगों की जान

Nepal Plane Crash Enquiry Report: जनवरी 2023 में नेपाल में हुए प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें हादसा होने की वजह बताते हुए कई खुलासे किए गए हैं, आप भी जानिए…

Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash

विज्ञापन

Nepal Plane Crash Enquiry Report Mentioned Human Error: पायलट में गलत लीवर खींच दिया था, जिस वजह से प्लेन क्रैश हुआ और 72 लोगों की जान चल गई। यह खुलासा हादसे की जांच कर रही कमेटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) से कई खुलासे हुए। रिकॉर्डिंग के अनुसार, सभी इंजन सही तरीके से काम का रहे थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) ने 10:57:07 पर प्लेन को लैंड करने की परमिशन दी। पायलट फ्लाइंग (PF) ने 2 बार कहा कि इंजन में पॉवर नहीं है। हादसे के समय विजिबिलिटी करीब 6 किलोमीटर थी। आसमान लगभग साफ था। ऐसे में पायलट ने गलती से कंडीशन लीवर खींच दिया होगा, जिससे इंजन बंद हो गया। हादसास्थल की जांच करने पर भी कंडीशन लीवर खिंचा मिला। इसी वजह से हादसा हुआ।

 

विज्ञापन

कड़ी ट्रेनिंग के बावजूद पायलट सही काम नहीं कर पाया

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के अनुसार, हवाई जहाज के पायलटों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग देने के बाद टेस्ट लेकर ही उन्हें लाइसेंस दिया जाता है। लोगों की जान उनके हाथों में सौंपी जाती है। बावजूद इसके एक पायलट से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई कि वह सही लीवर की पहचान नहीं कर पाया? क्या वह जहाज उड़ाते समय अपनी सही मेंटल कंडीशन में नहीं था या अनजाने में उससे यह गलती हो गई? क्या कहें, इसके लिए किसे दोषी ठहराया जाए? जांच में यह भी पता चला है कि पायलट ने कॉकपिट में एकाग्रता खो दी थी। ऐसा लगता है कि उसने अपने को-पायलट की कॉल को बार-बार नजरअंदाज किया। पायलट की यह पहली उड़ान थी और उसकी एक गलती के कारण ही हादसा हुआ और 72 लोगों की जान चली गई। फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न इंजन फेल मिला, न कोई और टेक्निकल फॉल्ट मिला

विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे से पहले इंजन फेल होने का कोई सबूत नहीं मिला है। हादसे के समय दोनों इंजन निष्क्रिय स्थिति में चल रहे थे। इसलिए इंजन विफलता की संभावना से इंकार किया जाता है। किसी भी अन्य टेक्निकल सिस्टम की विफलता का कोई सबूत नहीं मिला। जब जहाज 6500 फीट की ऊंचाई पर पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 मील की दूरी पर था तो पायलट को रनवे 30 पर लैंड करने को कहा गया, लेकिन पायलट ने ATC से अनुरोध किया और रनवे 12 पर उतरने की मंजूरी ली। 10:51:36 पर विमान 6500 फीट से नीचे उतरा। 10:56:12 पर पायलट ने 721 फीट की ऊंचाई पर ऑटोपायलट सिस्टम बंद कर दिया। FDR ने उस समय किसी भी फ्लैप हलचल को रिकॉर्ड नहीं किया। दोनों इंजनों की प्रोपेलर रोटेशन स्पीड (NP) एक साथ घटकर 25 प्रतिशत से कम हो गई और टॉर्क 0 प्रतिशत हो गया, जिसके परिणामस्वरूप जहाज नीचे गिर गया।

विज्ञापन

बता दें कि 15 जनवरी 2023 को नेपाल में पोखरा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय यति एयरलाइंस का जहाज सेती नदी की खाई में गिर गया था। इस फ्लाइट में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स थे, जो मारे गए। इस हादसे की जांच रिपोर्ट में मानवीय गलती को हादसे का कारण बताया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ