अमित शाह-एस जयशंकर ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, लाल फाइल बनी चर्चा, इन देशों के राजनयिकों के साथ की मीटिंग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इस बीच अमित शाह और जयशंकर ने राष्ट्रपति से भेंट की, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई।

amit shah-Jaishankar-President Droupadi Murmu

देश में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं तो वहीं भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने का प्लान बना रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने कई देशों के राजनयिकों के साथ मीटिंग की।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी और एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में लाल फाइल दिखाई दे रही है, जिसकी जोरशोर से चर्चा हो रही है। एक लाल फाइल टेबल पर रखी है तो दूसरी लाल फाइल अमित शाह के हाथ में है। इस लाल फाइल में क्या है? इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राष्ट्रपति के पास पहुंची लाल फाइल

ये लाल फाइल अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास पहुंच गई है। जिस तरह से अमित शाह और एस जयशंकर ने सीधे राष्ट्रपति से मुलाकात की, उससे पाकिस्तान में हड़कंप मचना लाजिमी है। इस लाल फाइल से संकेत मिल रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है। इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की और उसका हुक्का पानी बंद कर दिया।

विज्ञापन

इन देशों के राजनयिकों के साथ हुई मीटिंग

इस बीच भारत सरकार ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इटली, कतर, जापान, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस आदि के शीर्ष राजनयिकों को साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में बुलाया और उन्हें पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ