भारत की 'डिप्लोमेटिक स्ट्राइक' से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने गोली मारकर 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। भारत की ‘डिप्टोमेटिक स्ट्राइक’ से पाकिस्तान तिलमिला गया है।

PM MODI AND Shehbaz Sharif

पीएम मोदी और शहबाज शरीफ।

पहलमाग आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए। भारत सरकार की ‘डिप्लोमेटिक स्ट्राइक’ से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान की एनएससी की बैठक में भारत के खिलाफ बड़ा फैसला लिया। शहबाज शरीफ की सरकार ने भारस से सभी तरह के कारोबार पर रोक लगा दी। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान ने क्या फैसले लिए?

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पीएम मोदी की सरकार ने पाकिस्तान से सारे संबंध तोड़ दिए। इसके बाद शहबाज शरीफ सरकार ने गुरुवार को एनएससी की बैठक बुलाई, जिसमें भारत द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा हुई। पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ फैसले लिए।

विज्ञापन

पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद

पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें पाकिस्तान के माध्यम से किसी तीसरे देश से आने-जाने का व्यापार भी शामिल है। भारतीय स्वामित्व वाली या भारतीय संचालित एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। साथ ही पाकिस्तान ने भारत को शिमला समझौता स्थगित करने की धमकी दी।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर को किया बंद

साथ ही पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर को बंद करने का फैसला लिया। सभी भारतीयों को जारी किए गए Saarc Visa कैंसिल कर दिए गए हैं। सभी सैन्य राजनायिकों को जिलाबदर घोषित कर दिया गया है। इस्लामाबाद में भारत के हाई कमीशन की अधिकतम संख्या भारत की तरह 30 कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ