Operation Sindoor: भारत का राफेल पाकिस्तान के F-16 और JF-17 से कितना बेहतर?

भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने वाले डिफेंस सिस्टम की बात होने लगी है। भारतीय वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए हैं।

Operation Sindoor India's Rafale

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आज भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की, जिसमें पड़ोसी देश को काफी नुकसान हुआ है। रातों-रात भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में तबाही मचा दी। इस ऑपरेशन में भारतीय डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान का डिफेंस सिस्टम पिछड़ गया। इस एयर स्ट्राइक में भारत के राफेल और पाकिस्तान के एफ-17 आमने-सामने थे। यहां जानिए इन दोनों में क्या अंतर है।

विज्ञापन

भारत के राफेल की खासियत

भारत का राफेल, जो 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है। भारत के राफेल में BVR मिसाइल, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट और बेहतर रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम है। यह 50 हजार फीट ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता रखता है। वहीं, न्यूक्लियर अटैक और एंटी शिप स्ट्राइक के लिए डिजाइन किया गया है। मिड एयर रिफ्यूलिंग और एडवांस रडार टेक्नोलॉजी भी है। यह कम स्पेस में भी लैंड कर सकता है। साथ ही राफेल 9 टन तक हथियार ले जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर में स्कैल्प क्रूज मिसाइल और हैमर बम जैसे बड़े हथियार ले जाने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के JF-17 के बारे में

अमेरिका से पाकिस्तान ने एफ-16 फाइट जेट लिया, जो वैसे तो बहुत ताकतवर है, लेकिन पाकिस्तान इसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं कर सकता है। वहीं, चीन के साथ मिलकर बनाए जेएफ-17 थंडर को पाकिस्तान वायु सेना (PAF) की रीढ़ कहा जाता है। यह एक हल्का, सिंगल-इंजन जेट है, जो राफेल के सामने कम ताकतवर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें सेंसर भी राफेल के मुकाबले उतने बेहतर नहीं हैं। हालांकि, यह पेलोड और विवादित हवाई क्षेत्रों में राफेल का मुकाबला नहीं कर सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ