Shailendra Pandey
Read More
Odisha Road accident: ओडिशा के क्योंझर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा एक मिनी बस के खड़े ट्रक में पीछे से टकरा जाने के कारण हुआ है।
#WATCH | 8 people died and 12 injured in a road accident near Ghatagaon, Odisha pic.twitter.com/W7Qyk2SbOc
— ANI (@ANI) December 1, 2023
यह घटना शुक्रवार सुबह घटगांव थाना क्षेत्र के बालीजोड़ी के पास एनएच-20 पर हुई, जिसमें दो परिवारों के आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर क्योंझर के एसपी नितिन कुशालकर ने कहा कि दो परिवारों के लोग मां तारिणी मंदिर में पूजा करने के लिए अपने घर से गंजम जिले के घाटगांव जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के कई स्कूलों को ईमेल से बम होने की मिली धमकी, अफरा-तफरी के बीच छात्रों को निकाला गया बाहर
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनीबस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा मृतकों के शव सड़क पर बिखर गए। मृतकों की पहचान मीता प्रधान, उनके बेटे आकाश, बहू लिली के रूप में हुई। वहीं, दूसरे परिवार के मरने वाले सदस्यों की पहचान बायाखंड गौड़ा, मदन गौड़ा, ममीना गौड़ा, बबिना गौड़ा के रूप में की गई तथा पुलिस अभी तक गौड़ा परिवार के एक अन्य मृत सदस्य के नाम का पता नहीं लगा पाई है।
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत घाटगांव अस्पताल ले जाया गया और फिर बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
दुर्भाग्य से यह दुखद घटना ओडिशा परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए अभियान शून्य मृत्यु सप्ताह के पहले दिन हुई, जो सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।