NPS धारकों को क्यों मिला पेंशन निकालने का अधिकार? जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

NPS latest update: अपने किसी स्किल डेवलपमेंट पर आने वाले खर्च के लिए आप 25 फीसदी तक पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको स्व घोषित शपथ पत्र देना होगा।

nps new rule

अब किसी भी बैंक ले सकेंगे पेंशन।

NPS latest update: देश के लाखों पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 फरवरी से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System) के नियम बदल रहे हैं। जिसके तहत सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी अब पेंशन फंड में से पार्शियल रिफंड कर सकेंगे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने हाल ही एक सकुर्लर जारी किया है। सकुर्लर के मुताबिक राष्ट्रीय पेंशन स्कीम के तहत पेंशन की पार्शियल रिफंड को अब कई नॉर्म्स  के तहत अनुमति दी गई है।

पेंशन फंड का 25 फीसदी हिस्सा निकाल सकते हैं

जानकारी के अनुसार PFRDA ने अपने जारी आदेश में यह स्पष्ट किया है कि पेंशनधारक केवल अपनी पेंशन फंड का 25 फीसदी हिस्सा ही निकाल सकता है। यहां अथॉरिटी ने आगे यह भी बताया कि इस निकासी में एम्प्लॉयर्स की जमा राशि शामिल नहीं होगी। आदेश के अनुसार केवल कुछ खास कारणों से ही पेंशन फंड से यह निकासी की जा सकती है। किन कारणों के चलते यह अनुमति मिलेगी आइए आपको बतातें हैं।

इन कारणों पर अनुमति

  • आप स्टार्ट अप या फिर नया व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे ले सकते हैं
  • बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्च के लिए पैसे निकाल सकते हैं। इसमें कानूनी रूप से गोद लिया बच्चा भी शामिल होगा।
  • किसी स्किल डेवलपमेंट पर आने वाले खर्च के लिए
  • जमीन, घर या फ्लैट को खरीदने या उसके निर्माण करने पर पेंशन निकालने की अनुमति होगी
  • गंभीर बीमारी कैंसर, गुर्दे संबंधी रोग, बाईपास, मल्टीपल स्केलेरोसिस, अंग प्रत्यारोपण आदि के लिए पैसे निकाले जा सकेंगे।
  • दिव्यांगता या अन्य किसी शारीरिक अक्षमताओं के कारण किसी चिकित्सा व्यय के लिए
  • बच्चों की शादी समारोह में खर्च के लिए पैसे निकाल सकते हैं। इसमें कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे भी शामिल होंगे।

पेंशन फंड में ऐसे करें अप्लाई, जल्दी निकल आएंगे पैसे

  • पार्शियल रिफंड में केवल 25 प्रतिशत पैसे निकाल सकेंगे
  • इसके लिए आपको पैसे निकालने का कोई एक कारण और शपथपत्र देना होगा
  • यह स्व घोषित शपथ पत्र आपको पेंशन ऑफिस में नोडल अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।
  • बीमारी या किसी अन्य शारीरिक अक्षमताओं के कारण अगर पेंशनधारक खुद नहीं आ सकता तो उसकी जगह परिवार को कोई सदस्य आकर यह दस्तावेज जमा करवा सकता है।
  • विभाग पूरे पैसे डालने से पहले खाते की जांच करने के लिए उसमें कुछ पैसे डालेगा फिर कन्फर्मेशन मिलने पर पूरे रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ