Nobel Prize 2025: इस साल नोबेल पुरस्कार में रसायन विज्ञान में सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम यागी को दिया गया है. यह घोषणा 8 अक्टूबर 2025 को हुई है. इन तीनों साइंटिस्ट को धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास (Development of Metal Organic Frameworks) के लिए दिया गया है. यह पुरस्कार केमिस्ट्री विज्ञान के तहत दिया गया है. इस वर्ष ये पुरस्कार जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के विज्ञानियों को सम्मिलित रूप से दिया गया है.
क्या है मेटल-कार्बनिक फ्रेमवर्क?
सभी वैज्ञानिकों ने मेटल-कार्बनिक फ्रेमवर्क के लिए अपना योगदान प्रदान किया है. यह कार्बन और मेटल दोनों से मिलकर बने होते हैं, इनका इस्तेमाल केमिकल प्रोसेस में मदद, गैस को जोड़े रखने और कार्बन डाइऑक्साइड को हवा में से हटाने का काम करता है. MOF एक ऐसा ढांचा है जो धातु और कार्बनिक तत्वों से मिलकर बनता है और इसमें बहुत सारे सूक्ष्म छेद भी होते हैं. इन छेदों के कारण ये गैसों को पकड़ सकते हैं, सहेज सकते हैं, और छान भी सकते हैं.
अब तक कितने वैज्ञानिकों को मिला Nobel?
साल 1901 और 2024 के बीच 195 लोगों को केमिस्ट्री के लिए 116 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं. पिछले साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सिएटल की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट डेविड बेकर और लंदन में रहने वाले ब्रिटिश-अमेरिकी आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस रिसर्च लैब- गूगल डीपमाइंड के कंप्यूटर साइंटिस्टों डेमिस हसाबिस और जॉन जंपर को दिया गया था.
नोबेल प्राइज विजेता को क्या मिलता है?
रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार हर साल रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जिन्होंने इस क्षेत्र में असाधारण और क्रांतिकारी खोजें की होती हैं. इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि भी दी जाती है. अगर पुरस्कार एक से अधिक वैज्ञानिकों को साझा रूप से प्रदान किया जाता है, तो यह राशि सभी विजेताओं के बीच समान रूप से वितरित की जाती है. यह पुरस्कार न केवल वैज्ञानिक उपलब्धि की सर्वोच्च मान्यता है, बल्कि यह विश्व स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत भी बनता है.
ये भी पढ़ें-फिजिक्स के लिए अमेरिका के तीन साइंटिस्ट को मिला नोबल पुरस्कार, स्वीडन की एकेडमी ने किया ऐलान
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
2 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
3 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
4 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
8 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
11 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines