टेरर फंडिंग मामले में NIA की कार्रवाई; कश्मीर के पुलवामा, शोपियां में कई जगहों पर छापेमारी

NIA raids in Kashmir

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग मामले में सोमवार तड़के दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि छापे दक्षिण कश्मीर के पाहू, चटपोरा, संबूरा और अन्य इलाकों में मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन

एनआईए ने पिछले महीने से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और उनके हमदर्दों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और इस तरह के छापे पूरे घाटी में देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी ईको सिस्टम को खत्म करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

11 मई को भी एनआईए ने की थी छापेमारी

11 मई को जांच एजेंसी ने कांसीपोरा में अब्दुल खालिक रेगू, सैयद करीम में जावीद अहमद धोबी और बारामूला जिले की सांगरी कॉलोनी में शोएब अहमद चूर के आवास पर आतंकवादी साजिश के मामले में छापेमारी की।

विज्ञापन

इससे पहले, एनआईए ने अदालत के आदेशों के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तीन आरोपी व्यक्तियों की संपत्तियों को कुर्क किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ