आतंकवादियों और ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, कई राज्यों में NIA की छापेमारी जारी

NIA Raids

NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टर, ड्रग तस्करों के बीच गठजोड़ को खत्म करने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की।

इससे पहले 14 अक्टूबर को NIA ने ड्रोन डिलीवरी मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले सहित कई स्थानों पर तलाशी ली थी। NIA के मुताबिक, इस मामले में अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

9 महीने में पाकिस्तान से आए हैं 191 ड्रोन

पिछले 9 महीनों में सुरक्षा बलों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन के अवैध प्रवेश को देखा है, जो देश में आंतरिक सुरक्षा के मामले में बड़ी चिंता पैदा करता है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से इस तरह के अवैध प्रयासों को बनाए रखने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों से इनपुट शेयर किया था।

इससे पहले सोमवार को सीमा सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से पंजाब के अमृतसर सेक्टर में भारत में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ