स्वाति मालीवाल अभद्रता मामले में बिभव कुमार की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 सितंबर तक बढ़ी

Today News Headlines: महाराष्ट्र में आज बदलापुर यौन शोषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। बिहार के जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले में दिल्ली की कोर्ट अहम फैसला सुनाएगी। इससे लालू यादव और तेजस्वी यादव मुश्किल में फंस सकते हैं।

Breaking Today Live Updates

देश-दुनिया की लाइव खबरों के अपडेट्स देखें...

Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा काफी सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच युद्धविराम समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। ओल्ड पेंशन स्कीम समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। महाराष्ट्र में कांग्रेस-शिवसेना UBT और NCP (SCP) के नेता आज काली पट्टी बांधकर बदलापुर यौन शोषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

स्वाति मालीवाल अभद्रता मामले में बिभव कुमार की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 सितंबर तक बढ़ी

स्वाति मालीवाल अभद्रता मामले में तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर तक बढ़ दी है। बता दें बिभव कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया था।

कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला के राफियाबाद इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है। वहीं, सुरक्षा बल ने एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

हरियाणा में निर्दलीय विधायक इस्तीफा

हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने इस्तीफा दे दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। हरियाणा के चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है।

BJP की कठपुतली बनकर नाच रही CBI

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने CBI को कठपुतली बताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में रखने के लिए BJP के एजेंडे पर CBI कठपुतली बनकर नाच रही है। जिस दिन अदालत में जाकर CBI कहती है कि जमानत याचिका पर हमारा जवाब तैयार नहीं है, इसलिए जमानत की सुनवाई 14 दिन आगे बढ़ा दी जाए, उसी दिन CBI का जवाब मीडिया में दे दिया जाता है, ताकि CBI का जवाब अगले दिन अखबारों की एकतरफा हेडलाइन बन सके।

राजस्थान में महिला टूरिस्ट की मौत

राजस्थान के जालौर में सुंधा माता पहाड़ी इलाके में 5 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से झरने में तेज पानी का बहाव है। इस बहाव में बहने से एक महिला दर्शान्नार्थी की मौत हो गई है। महिला की मौके पर मौत हो गई। सुबह से हो रही तेज बारिश से आवागमन बंद हो गया है। श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए ट्रस्ट ने अपील की है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस में 7 लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू

कोलकाता रेप मर्डर केस का सच अब सामने आएगा। क्योंकि केस से जुड़े सभी 7 लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू हो गया है। सीबीआई आरजी कर के 4 कर्मचारियों पर 2 फर्स्ट ईयर पीजीटी डॉक्टर (अर्का और सौमित्र), 1 हाउस स्टाफ (गुलाम) और 1 इंटर्न (सुभदीप), कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट करा रही है।

बदलापुर कांड के खिलाफ मौन विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी-एससीपी कार्यकर्ताओं ने बदलापुर घटना के खिलाफ आज महाराष्ट्र में मौन विरोध प्रदर्शन किया। इसमें शरद पवार भी शामिल हुए। संजय राउत समेत कई दिग्गज नेता प्रदर्शन में दिखे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बदलापुर को आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग भी की।

आज राहुल गांधी प्रयागराज जाएंगे

प्रयागराज में आज राहुल गांधी संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए जगह जगह राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमे राहुल के हाथ में संविधान की प्रति दिखाई गई है। यहां तैयारियां जोरों पर हैं।

नोएडा में ऑटो में महिला से छेड़छाड़

नोएडा फेस 2 में बीती रात ऑटो में महिला सवारी के साथ छेड़छाड़ हुई। ड्राइवर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और पुलिस को फोन करके शिकायत दी। पुलिस ने ऑटो वाले का नंबर ट्रेस करके उसका पीछा किया और मुठभेड़ के बाद बीते दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में ड्राइवर के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक ऑटो, एक तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

नोएडा में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को कुचलने की कोशिश

नोएडा में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को कुचलने की कोशिश हुई है। उसे गंभीर रूप से घायल हालत में TSI हॉस्पिटल में भर्ती कराय गया है। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रजनीगंधा चौराहे पर ड्यूटी पर था, तभी एक संदिग्ध गाड़ी की सूचना मिली। उन्होंने XUV 500 गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार से ड्राइवर ने उसे भगाने का प्रयास किया। TSI जय प्रकाश सिंह ने स्कूटी से लिफ्ट लेकर गाड़ी का पीछा किया और अट्टा रेड लाइट के पास ओवरटेक करके गाड़ी रोकनी चाही, लेकिन गाड़ी चालक ने स्कूटी में टक्कर मारी और TSI को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी स्कूटी में फंस जाने से गाड़ी लेकर भाग नहीं पाया। TSI की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और गाड़ी जब्त की गई।

असम में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी की मौत

असम के नागांव जिले में 3 लोगों ने ट्यूशन से लौट रही 14 वर्षीय किशोरी से बलात्कार किया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी तफजुल इस्लाम को दबोचा, जिसे लेकर पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने वारदातस्थल पर ले गई, लेकिन इस दौरान उसने पुलिस की कस्टडी से भागकर तालाब में छलांग लगा दी। इससे पहले की पुलिस वाले उसे तालाब से निकाल पाते, डूबने से उसकी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कर्फ्यू

21 अगस्त को मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव के बाद तनाव का माहौल है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया था, जिसके बाद कुछ इलाकों में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया, जिससे लोगों में दहशत फैली हुई है और वे अपने घर छोड़कर जा रहा है। पूरा छतरपुर छावनी में तब्दील है। सड़कों पर, बाजार में, और धार्मिक स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात हैं और लगातार गश्त कर रहे हैं।

रूस को लेकर जेलेंस्की का बड़ा बयान

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को भारत पर कच्चे तेल की खरीद के माध्यम से रूस की "युद्ध अर्थव्यवस्था" को बनाए रखने में मदद करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने नई दिल्ली से कीव के चल रहे शांति प्रयासों की सफलता सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मास्को यात्रा के आरंभ होने के साथ ही यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल पर रूस द्वारा किए गए हमले से यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत या उसके नेता का सम्मान नहीं करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ