India में 88 फीसदी लोग 2024 में बदलना चाहते हैं अपनी नौकरी, बताई यह वजह

Professionals considering new job: रिपोर्ट के अनुसार 42 फीसदी लोग अच्छा वर्क कल्चर और लाइफ बैलेंस चाहते हैं। इस सर्वें में 1097 नौकरीपेशा लोगों ने हिस्सा लिया।

professionals are considering a new job in 2024

88 फीसदी लोग 2024 में बदलना चाहते हैं नौकरी

विज्ञापन

Professionals considering new job: इंडिया में नौकरीपेशा तकरीबन 88 फीसदी लोग साल 2024 में नई नौकरी की खोज में हैं, यह अलग-अलग कारणों से अपनी वर्तमान कंपनी को छोड़ना चाहते हैं। व्यवसाय और रोजगार-केंद्रित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn की एक रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार लिंक्डइन नौकरीपेशा 1097 लोगों पर किए सर्वे पर यह रिपोर्ट तैयार की है। यह लोग फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरह की जॉब करने वाले प्रोफेशनल थे। लिंक्डइन का यह सर्वें देशभर में 24 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 के बीच हुआ है।

विज्ञापन

37 फीसदी लोगों ने सैलरी हाइक अपनी नई नौकरी तलाशने की वजह बताई है

सर्वें में लोगों से कई सवाल पूछे गए। मसलन, वर्तमान जिस कंपनी में वह काम कर रहे हैं उसका वर्क कल्चर कैसा है? क्या वह मिल रही सैलरी से संतुष्ट हैं, अगर वह आगे नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसके प्रमुख कारण क्या हैं। किस मुद्दों पर ध्यान में रखकर वह अपनी दूसरी नौकरी खोज रहे हैं। सर्वें में अधिकांश लोगों ने साल 2024 में नई नौकरी खोजने की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार 42 फीसदी लोग अच्छा वर्क और लाइफ बैलेंस चाहते हैं। इसके अलावा सर्वें में शामिल कुल लोगों में से 37 फीसदी लोगों ने सैलरी हाइक अपनी नई नौकरी तलाशने की वजह बताई है।

लगातार नौकरी में कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है

रिपोर्ट के अनुसार लगातार नौकरी में कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। लोग चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बीच बढ़ी हुई सैलरी और वर्क कल्चर के लिए बार-बार जॉब बदलने से भी गुरेज नहीं करते। रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में 2022 के मुकाबले नौकरी बदलने की बात कहने वाले 4 फीसदी लोग ज्यादा हैं। 2022 में भी लिंक्डइन ने यह सर्वे किया था, जिसमें 84 फीसदी लोगों ने नई नौकरी तलाशने की बात कही थी।

नौकरी के लिए वीडियो फॉर्मेट और डिजिटल रिज्यूम बनाया

रिपोर्ट के अनुसार 79 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो अपने वर्तमान पेशे को छोड़कर नया व्यवसाय या पेशा अपनाना चाहते हैं। यह लोग अपनी वर्तमान ग्रोथ से संतुष्ट नहीं है, ऐसे में वह सोचते हैं कि अगर वह नए पेशे में हाथ अजमाएं तो शायद उनकी स्थिति सुधरेगी। इसके अलावा नौकरी तलाशने में लोग अब डिजिटल हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 72 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए वीडियो फॉर्मेट और डिजिटल रिज्यूम बनाया है। इसके अलावा 81 फीसदी लोगों ने नई नौकरी ढूंढने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कारगर बताया है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ