NCP की कोर कमेटी ने शरद पवार के इस्तीफे को किया खारिज, आम चुनाव तक पार्टी चीफ रहने का अनुरोध

ncp chief, supriya sule, ajit pawar, praful patel, Sharad Pawar

NCP Core Committee Meeting: शरद पवार के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के  कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया और शरद पवार के इस्तीफे को खारिज कर दिया और उनसे एनसीपी प्रमुख के रूप में बने रहने का अनुरोध किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की। आज हमने समिति की बैठक की।

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मेरे सहित कई नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की और हमने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है। न केवल राकांपा नेताओं बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया।

पटेल बोले- पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने हमें बिना बताए इस्तीफा देने का फैसला किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं।

आम चुनाव तक अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने पार्टी की कोर कमिटी की बैठक पर कहा कि पैनल ने शरद पवार से फिलहाल इस्तीफा नहीं देने का अनुरोध किया, उन्हें संसद चुनाव तक बने रहना चाहिए। समिति ने यह कहते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया कि शरद पवार पार्टी प्रमुख पद पर बने रहेंगे। हो सकता है कि उन्होंने नए चेहरों को मौका देने के लिए यह फैसला लिया हो, लेकिन हमने उनसे अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

उधर, कमिटी के प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद मुंबई में पार्टी कार्यालय के बाहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बता दें कि शरद पवार ने दो मई को पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए शरद पवार ने एक कमिटी का गठन किया था जिसमें सुप्रिया सुले, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल समेत 18 नेता शामिल थे। इस 18 सदस्यीय कमिटी की आज बैठक हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ