धरती पर मंडराई ‘आफत’ टली! 32000KM की स्पीड से आए थे 2 Asteroid, पढ़ें नासा का ताजा अपडेट

NASA Alert on Asteroid Earth Collision: धरती के पास से आज 2 विशालकाय चट्टानें गुजरीं, जिनसे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने धरती को खतरा बताया था, लेकिन इनके बारे में अब ताजा अपडेट सामने आया है। आइए इन एस्ट्रॉयड के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Asteroid May Strike to Earth

क्षुद्रग्रह टकराने से धरती पर तबाही मच सकती है।

विज्ञापन

NASA Update on Asteroid Earth Collision: धरती पर एक ओर जहां भूकंप से तबाही मचने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं अंतरिक्ष की दुनिया में एस्ट्रॉयड धरती के लिए आफत बने हुए हैं। आए दिन कोई न कोई एस्ट्रॉयड धरती के आस-पास मंडराता रहता है। आज फिर 2 विशालकाय चट्टानें धरती के चारों ओर मंडरा रही थीं, जिन पर अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा अपनी कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रपल्शन लैब (JPL) से नजर रख रही थी।

आज अलसुबह यह दोनों एस्ट्रॉयड धरती के काफी करीब से गुजरे। इन एस्ट्रॉयड के नाम 2024 YW9 और 2024 PT5 थे, जिन्हें लेकर नासा ने अलर्ट भी जारी किए थे और अब जब यह धरती को क्रॉस करके आगे निकल चुके हैं तो अब इनके धरती के लिए खतरा बनने के पूर्वानुमान पर विराम लग गया है, क्योंकि धरती अब सुरक्षित है, दोनों एस्ट्रॉयड की दिशा बदल गई थी और वे धरती के पास से आराम से निकल गए।

विज्ञापन

एस्ट्रॉयड का साइज और स्पीड कितनी?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, एस्ट्रॉयड 2024 YW9 का व्यास करीब 60 फीट था और इसका साइज एक घर जितना था। यह 28165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा था। 9 जनवरी 2025 की सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर यह धरती के पास से गुजरा। धरती से इसकी दूरी 1040000 किलोमीटर थी। वैसे तो यह काफी दूर था, लेकिन अगर दिशा बदलती तो एस्ट्रॉयड धरती से टकराकर तबाही मचा सकता था।

दूसरे एस्ट्रॉयड 2024 PT5 की बात करें तो इसका व्यास सिर्फ 36 फीट था। यह एक बस के साइज का था और 3691 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के आस-पास मंडरा रहा था। यह धरती से 1800000 किलोमीटर (1.1 मिलियन दूर) था और यह धरती के पास से सुबह करीब 7:41 बजे गुजरा।

विज्ञापन

दोनों एस्ट्रॉयड से धरती को खतरा नहीं था

रिपोर्ट के अनुसार, साइज, स्पीड और दूरी के कारण दोनों एस्ट्रॉयड धरती के लिए खतरा नहीं थे। नासा का मानना है कि 150 मीटर व्यास से बड़े एस्ट्रॉयड धरती के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इससे कम व्यास वाले एस्ट्रॉयड तब तक धरती के लिए खतरा नहीं, जब तक सौर तूफान इनकी दिशा न बदलें।

विज्ञापन

नासा नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEO) का पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने के लिए दूरबीनों के एक नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। कैटालिना स्काई सर्वे और NEOWISE जैसी वेधशालाएं इन चीजों की पहचान करती है और इनसे होने वाले खतरे से दुनिया को अलर्ट करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ