News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
इंडिगो का एक विमान यात्रियों को लेकर चेन्नई जा रहा था तभी उसे बेंगलुरु की ओर मोड़ना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पायलट ने विमान में ईंधन की कमी के कारण ‘फ्यूल मेडे’ घोषित कर दिया था। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। विमान चेन्नई में उतरना चाहता था लेकिन भीड़भाड़ की वजह से उसे लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6764 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया गया कि विमान के चेन्नई हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उसका रास्ता बदला गया।
बताया गया कि चालक दल ने विमान में कम ईंधन की जानकारी दी थी और ‘फ्यूल मेडे’ घोषित कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि विमान को बुधवार शाम 7:45 बजे चेन्नई में उतरना था। विमान में करीब 168 यात्री सवार थे और उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दी गई। इंडिगो ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
An IndiGo flight 6E 6764 travelling from Guwahati to Chennai on Thursday was forced to divert to Bengaluru after the pilot issued a ‘fuel mayday’ call due to insufficient fuel. The diversion occurred because of congestion at Chennai airport, which prevented the aircraft from…
— ANI (@ANI) June 21, 2025
रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिगो फ्लाइट 6E-6764 (A321) के पायलट ने गुवाहाटी से शाम 4:40 बजे उड़ान भरी थी, शाम करीब 7:45 बजे चेन्नई में उतरने का प्रयास किया। लैंडिंग के दौरान विमान के लैंडिंग गियर के रनवे को छूने के बाद पायलट ने ‘गो अराउंड’ का विकल्प चुना, जिसे ‘बाल्क्ड लैंडिंग’ के रूप में जाना जाता है। TOI ने सूत्रों के हवाले से बताया, “बेंगलुरु एयरपोर्ट से करीब 35 मील दूर, कैप्टन ने ‘मेडे’ कॉल किया।”
यह भी पढ़ें : Plane Crash में कितना मुआवजा देती है एअर इंडिया? ट्रैवल इंश्योरेंस कितना जरूरी, क्या हैं नियम
वहीं विमान के पायलट ने दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश नहीं की बल्कि केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) की तरफ रवाना हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद एटीसी ने ग्राउंड स्टाफ को सूचित किया। इसके बाद मेडिकल और अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। रात 8.20 बजे विमान सुरक्षित रूप से उतर गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।