AIMIM चीफ ओवैसी ने नेतन्याहू, ट्रंप और पाकिस्तान पर साधा निशाना, इस शख्स को क्यों बताया कसाई?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी इजरायली पीएम, ट्रंप और पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इजरायल पीएम नेतन्याहू ने फिलस्तिनियों को कत्लेआम किया है।

Israel Iran War, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi, Netanyahu, Trump, Pakistan, America, Latest News, इजराइल ईरान युद्ध, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, नेतन्याहू, ट्रम्प, पाकिस्तान, अमेरिका, ताजा खबर

ओवैसी ने नेतन्याहू, ट्रम्प और पाकिस्तान पर साधा निशाना

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच अमेरिका ने भी ईरान पर हमला कर दिया है। इस पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी इजरायली पीएम, ट्रंप और पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इजरायल पीएम नेतन्याहू ने फिलस्तिनियों को कत्लेआम किया है। उन्होंने नेतन्याहू को कसाई को बताया है। उन्होंने कहा कि इतिहास उसे पश्चिमी तट और गाजा में फिलिस्तीनियों की हत्या करने वाले शख्स के रूप में याद रखेगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी

ओवैसी ने ट्रंप को शांति का नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करने वाले पाकिस्तान पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। ईरान-इजरायल वॉर के बीच अमेरिका ने भी हमला किया है। इस पर अब पाकिस्तान क्या कहेगा? क्या इसीलिए पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिका राष्ट्रपति के साथ लंच किया था? क्या पाकिस्तान अब भी ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की सिफारिश करेगा?

विज्ञापन

5 से 10 वर्षों में ईरान बनेगा परमाणु ताकत

ओवैसी ने आगे कहा कि अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। ऐसा करने पर अब ईरान खुद को और मजबूत करेगा। उन्हें यकीन है कि आने वाले 5 से 10 वर्षों में ईरान एक परमाणु देश होगा। उन्होंने कहा कि क्या पता ईरान को अमेरिका के इस हमले की जानकारी हो और उसने परमाणु कार्यक्रम के लिए अपना स्टॉक दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया हो।

विज्ञापन

अरब देशों को सोचने पर किया मजबूर

ओवैसी ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी अटैक के बाद अरब के कई देशों को अब अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। अरब देशों को परमाणु क्षमता की कितनी जरूरत है? उन्हें भी अगर इजरायल के अटैक से बचना है तो न्यूक्लियर पावर से संपन्न होना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ