Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ में क्यों नहीं जा पाए पीएम मोदी? पढ़ें वर्चुअल संबोधन की खास बातें

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को देश के 4 राज्यों का दौरा करने वाले हैं। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और सिक्किम का नाम शामिल है। पीएम आज सिक्किम जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं जा पाए।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: May 29, 2025 11:15
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगटोक जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण पीएम वहां नहीं जा सके। पीएम ने इस दौरान वर्चुअली जुड़कर सिक्किम स्टेटहुड की 50वीं वर्षगांठ में हिस्सा लिया। पीएम की मौजूदगी में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने डाक टिकट जारी किया।

वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी

आज प्रधानमंत्री मोदी के गंगटोक में दौरे को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लोग भी उनकी रैली के लिए पहुंच चुके थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम वहां नहीं पहुंच पाए। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ पीएम मोदी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह हिस्सा लिया। इस दौरान डाक टिकट जारी किया गया।

---विज्ञापन---

कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का वर्चुअल ही शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के सांगाचोलिंग, पेलिंग में पैसेंजर रोपवे और गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी शामिल हैं।

मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था- पीएम

सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘मैं भी आपके साथ इस उत्सव का हिस्सा बनना चाहता था। मैं सुबह-सुबह दिल्ली से निकला और बागडोगरा पहुंचा, लेकिन मौसम ने मुझे आगे नहीं जाने दिया। ऐसा शानदार दृश्य मेरे सामने है, जहां हर तरफ लोग हैं, मैं आप सभी से क्षमा मांगता हूं।’ पीएम ने आगे कहा कि ‘जैसा कि मुख्यमंत्री ने मुझे आमंत्रित किया, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब भी राज्य सरकार तय करेगी, मैं सिक्किम आऊंगा।’

‘विकसित भारत के निर्माण में चार मजबूत स्तंभ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत का निर्माण 4 मजबूत स्तंभों पर होगा, जिसमें गरीब, किसान, महिला और युवा हैं। आज के अवसर पर मैं सिक्किम के किसानों का खुले दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। देश आज कृषि के जिस नए चलन की ओर बढ़ रहा है, उसमें सिक्किम सबसे आगे है। ऑर्गेनिक बास्केट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सिक्किम में देश का पहला ऑर्गेनिक फिशरी क्लस्टर बना रही है, जिससे सिक्किम के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।’

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का 4 राज्यों का मिशन आज से शुरू, विकास, जनसंवाद और बिहार में चुनावी रणनीति

First published on: May 29, 2025 10:33 AM