---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं ड्रोन दीदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिनसे की बात

Narendra Modi Mann Ki Baat: सीतापुर की सुनीता को लोग 'ड्रोन दीदी' के नाम से जानते हैं। सुनीता किसान परिवार से हैं और खेत में खाद डालने, कीटनाशकों का छिड़काव करने और छोटे कीड़ों को उड़ाने के लिए ड्रोन का यूज करती हैं। उन्होंने इलाहाबाद से ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग ली और अब अपने आसपास के गांव और जिलों में किसानों को इसका प्रशिक्षण दे रही हैं।

---विज्ञापन---

PM modi talked drone didi in mann ki baat: आधुनिक युग में खेती करने का तरीका बदला है। बैलों की जगह ट्रैक्टर ने ली और अब हाथ की जगह ड्रोन से कीटनाशकों का छिड़काव खेतों में होता है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर इलाके में एक महिला हैं सुनीता, जो किसानों को ड्रोन का यूज करना सिखा रही हैं। इन्हें सीतापुर और आसपास के लोग ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से जानते हैं। रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 110वें ऐपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन दीदी से बात की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी काफी चर्चा हो रही है और लोग इनके कामों की काफी सराहना कर रहे हैं।

समस्या से निकली राह

जानकारी के अनुसार ड्रोन दीदी सिधौली ब्लाक के रत्नापुर की रहने वाली हैं। परिवार में उनके पति, दो बच्चे और सास हैं। सुनीता ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। वह किसान परिवार से हैं। खेतों में जब कीटनाशक फसल को खराब करते थे तो उससे बचाव के लिए दवा छिड़काव में काफी समय और परेशानी होती थी। ऐसे में उन्होंने इस समस्या का हल करने के लिए तकनीक की मदद लेने का विचार किया और फिर उन्हें ड्रोन के बारे में पता चला।

---विज्ञापन---

पहले लोगों ने बनाया था मजाक

पूछताछ की तो पता चला कि क्षेत्र के फूलपुर में एक कंपनी इसकी ट्रेनिंग देती है, वहां से प्राथमिक ट्रेनिंग लेने के बाद वह इलाहाबाद पहुंचीं और यहां से इसे उड़ाने की पूरा प्रशिक्षण प्राप्त किया। शुरू में जब वह अपने खेत में ड्रोन लेकर पहुंची तो वहां लोगों का तांता लग गया। कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया लेकिन अब वे लोग ही समय और फसल बचाने के लिए उनसे बेहतर फसल उगाने में ड्रोन की मदद लेते हैं।

खेत में ड्रोन का कई कामों में इस्तेमाल

सुनीता के अनुसार ड्रोन से एक जगह खड़े होकर पूरे खेत पर नजर रखी जा सकती है। ड्रोन खेत में छोटे कीड़े आदि उड़ाने में भी काम करता है। इसके अलावा खेत में खाद डालने का काम हो या फिर कीटनाशकों का स्प्रे करना हो ड्रोन ने खेती करना आसान बना दिया है। पीएम ने सुनीता से मन की बात कार्यक्रम में खेती में ड्रोन यूज करने के उनके अनुभव के बारे में पूछा। सुनीता के अनुसार ड्रोन से खेती के दौरान लगने वाला समय आधा हो गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 25, 2024 03:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola