पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार मैदान में, जानें पिछले दो चुनावों में क्या रहा रिपोर्ट कार्ड

Lok Sabha Elections 2024: साल 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा था। इस दौरान सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय उनके सामने चुनावी मैदान में थे। वाराणसी सीट साल 1957 में बनी थी। इसी सीट पर करीब 75 फीसदी हिन्‍दू मतदाता हैं।

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी

Varanasi Lok Sabha seat Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट से साफ हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से बीजेपी की टिकट पर सियासी मैदान में होंगे। जानकारी के अनुसार साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी को पीएम चेहरा बनाया गया था तो उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रहे अरविंद केजरीवाल

साल 2014 में आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे। वहीं, कांग्रेस ने अजय राय को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। चुनाव आयोग के मुताबिक 2014 लोकसभा के नतीजों में वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी कुल 581022 वोट पड़े, दूसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल को 209238 वोट मिले थे।

विज्ञापन

सपा की शालिनी यादव थीं मैदान में

साल 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार वाराणसी सीट से पर्चा भरा। इस दौरान सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस ने दोबारा अजय राय को उनके सामने चुनाव मैदान में उतारा था। जब नतीजे आए तो नरेंद्र मोदी को कुल 674664 वोट, शालिनी यादव को 195159 वोट और अजय राय को 152548 वोट मिले थे।

विज्ञापन

क्या है सीट का समीकरण

जानकारी के अनुसार वाराणसी सीट 1957 में बनी थी। इसी सीट पर करीब 75 फीसदी हिन्‍दू, 5 फीसदी अन्‍य वोटर और 20 प्रतिशत मुस्लिम वोट हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां कुल मतदाताओं में 65 फीसद शहरी और 35 फीसद ग्रामीण वोटर हैं। साल 2019 में इस सीट पर तकरीबन 63.6 फीसदी मतदान हुए थे। साल 2014 में वाराणसी लोकसभा सीट पर कुल करीब 54.6 फीसद वोट पड़े थे।

विज्ञापन

ये भी जानें

विज्ञापन
  • 2004 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा 57440 मतों से जीते थे
  • 2009 में बीजेपी के डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने 17211 वोटों से जीत दर्ज की।
  • 1991 भाजपा के शीश चंद्र दीक्षित जीते थे।
  • 1998 में भाजपा के शंकर प्रसाद जायसवाल ने जीत दर्ज की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ