आंध्र प्रदेश के मंदिर में बदमाशों ने नंदी की मूर्ति तोड़ी, FIR दर्ज; BJP ने जगन सरकार पर साधा निशाना

Nandi Idol Vandalised

Nandi Idol Vandalized: आंध्र प्रदेश के एक प्राचीन शिव मंदिर में नंदी की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात की है। घटना की जानकारी तब हुई जब सोमवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे। घटना प्रकाशम जिले के कानापर्थी गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर मूर्ति को चुराने के प्रयास में तोड़फोड़ की। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मूर्ति को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक भेज दिया गया है। हमने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और जांच के लिए सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है।

विज्ञापन

BJP ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधा

मामले को लेकर भाजपा सरकार ने कार्रवाई में देरी के लिए वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा कि प्रकाशम जिले के कानापर्थी गांव में भगवान शिव के प्रिय नंदी की मूर्ति को बेरहमी से तोड़ दिया गया था। जगन मोहन रेड्डी क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन

देवधर ने कहा कि कोई कार्रवाई नहीं, कोई गिरफ्तारी नहीं, कोई जांच नहीं। इस तरह की 200 से अधिक घटनाएं इस राज्य में हुई हैं लेकिन कोई अपराधी नहीं पकड़ा गया। देवधर ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी हिंदू विरोधी मुख्यमंत्री हैं। आप राज्य में हिंदुओं के गुस्से की परीक्षा न लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ