Nagpur Metro: नागपुर मेट्रो के नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और महाराष्ट्र मेट्रो ने नागपुर में 3.14 किलोमीटर की लंबाई के साथ सबसे लंबे डबल-डेकर वायडक्ट के निर्माण का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद यह जानकारी दी है।
नागपुर मेट्रो को यह बड़ी उपलब्धि मिलने पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट करके मेट्रो रेल के लिए बधाई दी है। बता दें कि डबल डेकर वायडक्ट पर निर्मित अधिकतम मेट्रो स्टेशनों को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है, नागपुर मेट्रो का यह काम हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल के साथ सबसे लंबा वायडक्ट सिंगल कॉलम पियर्स पर समर्थित है।
नागपुर मेट्रो के एमडी ने लिया प्रमाण पत्र
महाराष्ट्र मेट्रो के एमडी बृजेश दीक्षित नागपुर मेट्रो भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के न्यायाधीश और निर्णायक ऋषि नाथ से इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र लिया। बता दें कि डबल डेकर वायडक्ट को पहले ही एशिया और भारत में सबसे लंबी संरचना के रूप में प्रमाणित किया जा चुका है, जबकि अब यह उपलब्धि गिनीज बुक में भी दर्ज हो गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्धा रोड पर परियोजना को क्रियान्वित करना एक बड़ी चुनौती थी, यह त्रि-स्तरीय संरचना का हिस्सा है, जिसके ऊपर मेट्रो रेल, बीच में हाईवे फ्लाईओवर और जमीनी स्तर पर मौजूदा सड़क है।
क्या है ‘डबल डेकर वायाडक्ट’ की खासियत
बता दें कि नागपुर में वर्धा रोड पर बने 3.14 किलोमीटर लंबे डबल डेकर वायाडक्ट में कुल तीन मेट्रो स्टेशन हैं, जिनके नाम छत्रपति नगर, उज्जवल नगर और जयप्रकाश नगर हैं। इन स्टेशनों की इंजीनियरिंग विचार प्रक्रिया, अवधारणा, डिजाइन और क्रियान्वयन किसी चुनौती से कम नहीं था। जब इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था तब हाईवे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल का संरेखण वर्धा रोड पर एक ही मौजूदा हाईवे पर था। जिसमें माध्यिका पर प्रस्तावित वैकल्पिक स्थानों पर स्वतंत्र पियर थे, लेकिन बाद में इसकी समीक्षा की गई और डबल डेकर वायाडक्ट बनाने के लिए राजमार्ग फ्लाईओवर और मेट्रो रेल को एकीकृत करने का निर्णय लिया गया जो सफलतम पूरा हो चुका है।
बता दें कि डबल डेकर वायडक्ट पहले लेवल पर हाईवे का फ्लाईओवर होता है, जिस पर से वाहन गुजरते हैं, फिर इसी फ्लाईओवर के पिलर के सहारे मेट्रो की लाइन होती है, जिससे मेट्रो गुजरती है, जबकि सबसे नीचे हाईवे होता है। जिससे यह त्रिस्तरीय प्रणाली बनती है और शहरों में ट्रैफिक की समस्या को बहुत हद तक कम करने में मदद करती है, जबकि इससे जमीन भी बचती है। नागपुर में 3 किलोमीटर से लंबा यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है, जो इंजीनियरिंग का बड़ा उदाहरण है।
बता दें कि यह प्रोजेक्ट 5 मार्च 2019 में शुरू हुआ था, जो 13 नवंबर 2020 को राजमार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया। यह अब तक किसी भी मेट्रो रेल प्रणाली पर सबसे लंबा डबल डेकर वायाडक्ट बन गया है। जिसे गिनीज बुक में भी शामिल कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
6 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
7 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
9 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
9 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
14 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
16 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines