कौन थे SI मोहम्मद इम्तियाज? पाकिस्तान से देश की रक्षा करते वक्त हुए शहीद

SI Mohammad Imtiaz: भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी बॉर्डर पर क्रॉस फायरिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। उनकी शहादत पर बीएसएफ ने सलाम किया है।

SI Mohammad Imtiaz

SI Mohammad Imtiaz: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी बॉर्डर पर लगातार फायरिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इस फायरिंग में पाकिस्तान से लोहा लेते समय सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए, वह BSF में तैनात थे। उनके लिए रविवार यानी 11 मई को जम्मू के फ्रंटियर मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 अन्य जवान भी घायल हुए हैं। शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज बिहार के छपरा के रहने वाले थे, उनके लिए तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

शनिवार को हुई गोलीबारी

जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। इसमें बीएसएफ के एसआई मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। अधिकारियों का कहना है कि ‘यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई है। वहीं, बीएसएफ के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ‘SI मोहम्मद इम्तियाज ने वीरता के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने देश के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया है।

विज्ञापन

कौन थे मोहम्मद इम्तियाज?

सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज बिहार के छपरा के रहने वाले थे। उनके गांव नारायणपुर में जैसे ही उनकी शहादत की खबर पहुंची, हर तरफ मातम छा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम तक उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच सकता है। हालांकि, उनके गांव वालों और परिवार वालों को उनकी शहादत पर दुख के साथ बहुत गर्व भी है, क्योंकि उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने किया पोस्ट

मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘जम्मू में बॉर्डर पर देश की सुरक्षा के लिए शहादत देने वाले छपरा, बिहार के रहने वाले BSF के बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज साहब की वीरता और बलिदान को सलाम।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘देशवासी सदैव उनके शौर्य, पराक्रम, साहस, बलिदान और देशप्रेम को नमन करते रहेंगे।’


ये भी पढ़ें: बिहार में मानसून से पहले राहत, डिप्टी CM बोले-मई में ही मिलेगा अगस्त तक का राशन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ