'फितरत है मुकरने की, वादे पे कैसे यकीन करूं?', भड़के शशि थरूर ने पाकिस्तान को लेकर लिखी पोस्ट

Shashi Tharoor Post: पाकिस्तान के युद्धविराम उल्लंघन से देशवासियों के गुस्सा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गुस्सा भी फूटा और उन्होंने एक पोस्ट लिख दी। उन्होंने युद्धविराम के बाद भी मीडिया से बात की थी।

Congress MP Shashi Tharoor

Congress MP Shashi Tharoor

भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने फितरतन धोखेबाजी की। युद्धविराम के बाद 3 घंटे के अंदर ही युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया। पंजाब और जम्मू कश्मीर में गोलीबारी की और ड्रोन अटैक किए। पाकिस्तान की इस दगाबाजी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क गए। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर पाकिस्तान पर कटाक्ष किया कि उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीन कैसे करू?

विज्ञापन

विज्ञापन

युद्धविराम पर क्या कहा था थरूर ने?

शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए थरूर ने कहा था कि भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केवल ‘आतंकवादियों को सबक सिखाना’ चाहता था। ANI ने शशि थरूर के हवाले से बताया कि शांति बहुत जरूरी है। मुझे बहुत खुशी है कि भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता था। भारत आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहता था, मेरा मानना ​​है कि सबक सिखाया गया है। पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक करके आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं, किसी सैन्य ठिकाने या रिहायश को निशाना नहीं बनाया।

विज्ञापन

भारत पाकिस्तान हुआ था युद्धविराम

बता दें कि 4 दिन से पाकिस्तान सीमा पार से भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले का रहा है। भारत ने भी हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, आसमान, समुद्र में दुश्मनी तत्काल समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। हैरानी की बात यह रही कि युद्ध विराम की घोषणा सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।

उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर भारत पाकिस्तान में युद्ध विराम की घोषणा की। इसके बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी औपचारिक घोषणा की, लेकिन संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में रात में ड्रोन देखे गए। विस्फोट होने की आवाजें सुनाई दीं। सेना ने ड्रोन को मार गिराने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

रात 11 बजे जल्दबाजी में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई, जिसमें विदेश सचिव मिसरी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने आज शाम को ही युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने उचित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ घंटों से भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों के बीच युद्धविराम की सहमति बनी, उसके बावजूद बार-बार उल्लंघन हो रहा है। सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश दे दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ