मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Munawwar Rana Passed Away: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की कार्डियक अरेस्ट की वजह से देर रात मौत हो गई। उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांस ली। 

Munawwar Rana Indian Poet RIP

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन

Munawwar Rana Passed Away: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की कार्डियक अरेस्ट की वजह से देर रात मौत हो गई। उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि वे कई दिन से भर्ती थे। उनका संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था। वे क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित थे। उनके निधन से देश में शोक की लहर फैल गई है।

विज्ञापन

पिछले साल अपोलो अस्पताल में कराया गया था भर्ती

विज्ञापन

मुनव्वर राणा को पिछले साल तबीयत खराब होने पर लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके गॉल ब्लैडर में कुछ समस्या थी, जिसकी बाद में सर्जरी की गई थी।

विज्ञापन

यूपी के रायबरेली जिले में हुआ जन्म

मुनव्वर राणा का जन्म 1 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था। उनकी मां पर लिखी गजलें काफी मशहूर हुई थीं। वे 71 साल के थे। वे उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में शेर और कविताएं लिखते थे।

विज्ञापन

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन

मुनव्वर राणा को उर्दू साहित्य के लिए 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें उनकी कविता ‘शाहदाबा’ के लिए मिला था। इसके अलावा, उन्हें शहीद शोध संस्थान द्वारा 2012 में माटी रतन सम्मान से भी नवाजा गया।

विज्ञापन

मुनव्वप राणा ने मां पर लिखी किताब

मुनव्वर राणा ने मां (Maan) नाम की किताब भी लिखी है। उनके पांच बच्चे हैं। उनकी पत्नी का नाम राइना राणा (Raina Rana) है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने व्यक्त की संवेदना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया- तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है, फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है। देश के जाने माने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना। भावभीनी श्रद्धांजलि।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ