मशहूर एक्टर का हुआ निधन, मंगेतर ने किया कंफर्म; भावुक हुए फैंस
Actor Alec Musser Passed Away: एक दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर अब सामने आई है। उनकी मंगेतर ने खुद ये दुखद खबर सुनाई है।
Edited By Ishika Jain

मशहूर एक्टर का हुआ निधन
Edited By Ishika Jain

मशहूर एक्टर का हुआ निधन
Actor Alec Musser Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी शॉकिंग खबर सुनने में आई है। एक जाने-माने एक्टर ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और हमारा साथ छोड़ दिया है। अब हर तरफ मातम पसरा हुआ है और गम का मौहाल बन गया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस की आंखें नम हो गई हैं और सभी लोग दुखी दिखाई दे रहे हैं। जाते-जाते ये मशहूर कलाकार फैंस की जिंदगी में सूनापन भर गया है। एलेक मुसर (Alec Musser) जो हॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन उभरे वो अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। महज 50 साल की उम्र में वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
यह भी पढ़ें: सर्जरी के दर्द से गुजरे Amitabh Bachchan, Akshay Kumar संग वायरल हुई घायल बिग बी की फोटो
एलेक मुसर की मंगेतर ने अब सामने आकर ये बुरी खबर फैंस को दी है। ‘All My Children’ नाम के शो से एलेक मुसर को इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसी शो से वो पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। अब उनके अचानक हुए निधन से सभी फैंस का दिल टूट गया है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन उनके मंगेतर का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे पढ़कर किसी के भीं आंखों में आंसू आ जाएंगे। एक्टर की मंगेतर पेगे प्रेस (Paige Press) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर कर अपना दर्द बयां किया।
उन्होंने लिखा- ‘मेरी जिंदगी के प्यार की आत्मा को शांति मिले। में तुम्हे प्यार करना बंद नहीं कर सकती। मेरा दिल टूट गया है। तुमसे अच्छा मंगेतर मुझे नहीं मिल सकता था।’ अब उनका ये पोस्ट देख यूजर्स का दिल दहल गया है। न सिर्फ एलेक मुसर का परिवार और उनकी मंगेतर पर दुखों का पहाड़ टुटा है बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी सदमे में आ गए हैं। एक्टर के को-स्टार्स भी अब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमेरिकन एक्टर और कॉमेडियन Adam Sandler ने भी अब एलेक मुसर को याद किया है। इन दोनों ने साल 2010 में आई फिल्म ‘Grown Ups’ में साथ काम किया था। अब Adam Sandler ने एलेक मुसर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दुख जताया है।
उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए लिखा- ‘मुझे यह लड़का बहुत पसंद था। यकीन नहीं होता कि अब वो हमारे बीच नहीं है। कितना अद्भुत, मजाकिया और अच्छा इंसान था। एलेक मुसर और उसके परिवार के बारे में सोच रहा हूं और अपना सारा प्यार उनके लिए भेज रहा हूं। वो सभी के लिए एक सच्चा स्वीटहार्ट था।’ अब उनके इस पोस्ट पर एलेक मुसर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अपना दिल हल्का कर रहे हैं। इस वक्त सभी को एक्टर के परिवार की चिंता सता रही है जो इस मौत से सदमे में है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: