Monsoon Alert: घर से छाता लेकर निकलें, इन 10 राज्यों में फिर लौटी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rainfall Predicted Over Next 48 Hours: मौसम विभाग के अनुसार बंगाल से होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल तक जाने का अनुमान है। इस दौरान भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

monsoon alert 2024, heavy rainfall forecast 12 states, next 48 hours rain warning, weather update heavy rain, monsoon rainfall prediction India

बारिश की फाइल फोटो

Heavy Rainfall Predicted Over Next 48 Hours: मौसम के बारे में बड़ी खबर आ रही है, शुक्रवार दोपहर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, केरल, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अमित कुमार के अनुसार बंगाल से होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल तक जाने का अनुमान है। इस दौरान भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

3 अक्टूबर तक अलग-अलग राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। इसी तरह वेस्ट मध्यप्रदेश, गुजरात और केरल में बारिश होने की संभावना है। 28 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन

 3 अक्टूबर को पूरे नॉर्थ ईस्ट में बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को असम, मेघालय, केरल में भारी बारिश होगी। इसी तरह 1 अक्टूबर को पूरे उत्तर भारत में हल्की से भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा 2  और 3 अक्टूबर को पूरे नॉर्थ ईस्ट में बारिश होगी। बता दें इससे पहले बीते 24 घंटे में बिहार के अररिया, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, गुजरात के सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बारिश हुई है। अगले चार से पांच दिनों में गोवा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी।

विज्ञापन

किसान रहें अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों का रखना होगा ध्यान

मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश से तापमान कम हो गया है। ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना है, लेकिन इस बारिश में किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत है। लगातार बारिश से सोयाबीन, उदड़ और अन्य फसलों को नुकसान होने का खतरा है। इसके अलवा बच्चों और बुजुर्ग सुबह-शाम शरीर को ढक कर रखें। खान-पान में लापरवाही न करें, बुजुर्ग तड़के सैर करने से बचें। बच्चे रात में पूरी बाजू के कपड़े पहनकर सोए। इसके अलावा तापमान नियंत्रण में होने पर एसी न चलाएं और ठंडी चीज खानें से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ