8th Pay Commission Latest News: केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनते ही अब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग का गठन जल्द किया जाएगा। कर्मियों को लग रहा है कि वेतन असमानता और महंगाई का असर जल्द कम होगा। आयोग की ओर से कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए सरकार को सिफारिशें की जा सकती हैं।
जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है। क्योंकि इससे पहले जनवरी 2016 में सातवां वेतन आयोग लागू किया गया था। हर दशक में कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग लागू होता है। पहले वेतन आयोग का गठन जनवरी 1946 में किया गया था। हालांकि अभी सरकार ने इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
पिछले साल दिसंबर में मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा की थी। तब कहा गया था कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग की स्थापना की कोई योजना नहीं है। अब माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है। सरकार आयोग के गठन की दिशा में आगे बढ़ेगा, ऐसी संभावना कर्मचारियों को लग रही है। आमतौर पर आयोग बनने के बाद इसकी सिफारिशें आने में लगभग साल या डेढ़ साल लग जाता है।
49 लाख सरकारी कर्मियों को सीधा लाभ
वेतन आयोग के गठन का 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होना तय है। फिलहाल 49 लाख सरकारी कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत है। वहीं, पेंशनर्स की तादाद 68 लाख है। माना जा रहा है कि फिलहाल कर्मियों का मूल वेतन 18 हजार है। नया आयोग लागू होने के बाद यह 26 हजार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines