Jesus Statue Vandalized: मैसूरु में बदमाशों ने तोड़ी बेबी जीजस की मूर्ति, ईसा मसीह की प्रतिमा सुरक्षित

Jesus Statue Vandalized
विज्ञापन

Jesus Statue Vandalized: कर्नाटक के मैसूरु में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों ने बेबी जीसस की मूर्ति समेत चर्च में रखी कई चीजों को तोड़ दिया। मामले की जानकारी के बाद मैसूरु के एसपी सीमा लाटकर ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है।

सीमा लाटकर ने कहा कि हमने बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है। हम घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल, किसी की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि चर्च के अंदर रखा दानपात्र भी टूटा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला चोरी के दौरान तोड़फोड़ का लग रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने चर्च में रखी बेबी जीजस की प्रतिमा को तोड़ दिया। हालांकि उन्होंने चर्च में रखी ईसा मसीह की मुख्य प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, जब तोड़फोड़ हुई तब चर्च के पादरी वहां मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने कहा कि दान पेटी का पैसा भी गायब था। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सभी कोणों से घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ