---विज्ञापन---

बातों में उलझाकर सोना लूट लेते थे बदमाश, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को सम्मोहित कर उनके सोने के जेवर लूट लेते थे। पुलिस ने सोने के जेवर लेकर सम्मोहित कर भागे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि नईम और हन्नान ने राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा जिले में ऐसी सात […]

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को सम्मोहित कर उनके सोने के जेवर लूट लेते थे। पुलिस ने सोने के जेवर लेकर सम्मोहित कर भागे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि नईम और हन्नान ने राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा जिले में ऐसी सात घटनाओं को अंजाम दिया था। अपराधियों में से एक के कब्जे से अवैध हथियार बटन चाकू बरामद किया गया। वे लूटे गए सामानों को सीलमपुर जिले के एक जौहरी को बेचते थे। उस जौहरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

बातों में उलझा लेते थे

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के मुताबिक पिछले महीने दो अज्ञात लोगों द्वारा ठगी की घटना सामने आई थी, जिसमें पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में लूटा गया था। पीड़िता वहां इलाज कराने गई थी। पीड़िता ने खुलासा किया कि जब वह अपनी दवा लेने के लिए ओपीडी के पास इंतजार कर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसकी बीमारी के बारे में पूछने लगा।

इसके बाद उसने कान में कुछ शब्द फुसफुसाए। इसी बीच एक और साथी आया और उसे आंखें बंद करने को कहा। पीड़िता ने कहा कि दोनों ने उसे बातों में उलझाकर उसकी सोने की बाली उतरवा ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2022 09:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola