Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mehbooba Mufti’s Daughter To Make Electoral Debut : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कार्यक्रम जारी हो चुका है। आर्टिकल 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा पाने वाले इस राज्य में चुनावों पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं। वहीं, इस बीच एक बड़ी खबर यह सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी भी इस चुनाव में डेब्यू करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कौन हैं महबूबा की बेटी जो सियासी राह पर अपने कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती आगामी विधानसभा चुनाव से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। रिपोर्ट्स के अनुसापर वह बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश करेंगी। बता दें कि यह विधानसभा लंबे समय तक मुफ्ती परिवार का मजबूत गढ़ रहा है। यहां एक खास बात यह भी है कि महबूबा मुफ्ती ने राजनीति की दुनिया में एंट्री साल 1996 में इसी विधानसभा से चुनाव लड़कर की थी। अब उनकी बेटी भी अपनी मां के नक्शे-कदम पर चलने जा रही हैं। इल्तिजा मुफ्ती का नाम बीते कुछ समय से पीडीपी के चीफ मीडिया एडवाइजर के तौर पर पार्टी के चेहरे की उभर कर आया है।
PDP releases first list of candidates. Mehbooba Mufti’s daughter Iltija Mufti to contest from #Bijbehara Assembly segment. pic.twitter.com/FhKCdBXpEb
— Suhail Nazeer (@SaahilSuhail) August 19, 2024
पीडीपी के सूत्रों ने न सिर्फ इल्तिजा मुफ्ती के चुनावी डेब्यू की बात पर मुहर लगाई है। बल्कि यह भी कहा है कि इल्तिजा की अपनी मां की राजनीतिक विरासत अपने कंधों पर लेने की राह में यह पहला कदम है। सोमवार को पीडीपी ने 8 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें इल्तिजा का नाम भी था। वहीं, लगता है कि महबूबा को खुद भी इसका अहसास हो गया है कि एक्टिव पॉलिटिक्स से उन्हें अब दूर हो जाना चाहिए।। इसीलिए वह चुनावों से दूरी बनाती हुई और मेटर के रूप में सामने आती हुई दिखी हैं। बता दें कि महबूबा मुफ्ती आगामी विधानसभा चुनाव में भी चुनौती देती नहीं नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव; किस फेज में कहां पड़ेंगे वोट, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें: 10 साल बाद चुनाव; अब तक कितनी बदल गई तस्वीर? समझें हर समीकरण
ये भी पढ़ें: जम्मू में अकेले चुनाव लड़ेगी तो कश्मीर में निर्दलियों को सपोर्ट करेगी भाजपा!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।