---विज्ञापन---

Jammu-Kashmir Election Date: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट

Jammu and Kashmir Assembly Elections date: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहां 3 फेज में चुनाव होंगे, 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर में मतदाता सूची जारी की जाएगी।

Jammu and Kashmir Assembly update Elections: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहां 3 फेज में चुनाव होंगे, सबसे पहले 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर में मतदाता सूची जारी होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों के बारे में ऐलान करते हुए कहा कि यहां 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। उन्होंने कहा कि यहां पहले चरण का चुनाव 18 सिंतबर,  दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरा चरण के चुनाव 1 अक्टूबर को होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 11838 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की आवाम में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्सुकता है, यहां लोकसभा चुनाव के बाद माहौल बदला है। हमें अमरनाथ यात्रा के खत्म होने का इंतजार था। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 27 अगस्त, दूसरे चरण के लिए 5 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 12 सितंबर को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Haryana Election Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब डाले जाएंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट

 

---विज्ञापन---

बता दें जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जम्मू और कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें है। यहां जम्मू में 43 विधानसभा सीटें और 47 विधानसभा सीटें सीटें कश्मीर घाटी में है। जानकारी के मुताबिक यहां 7 सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इससे पहले आज दिन में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 200 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिसमें कई जिलों के डीएम और एसपी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव, 200 अफसरों के तबादले

First published on: Aug 16, 2024 03:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola