Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

शर्मनाक! ऑस्ट्रेलिया में ग्राइंडर से काटकर चोरी की बापू की 426 KG की मूर्ति, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी

'ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र' में लगी यह 426 किलो की भारी-भरकम मूर्ति 12 जनवरी की तड़के चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने ग्राइंडर से प्रतिमा को उसके बेस से काटा और फिर उसे ले गए.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 3, 2026 23:32
यह प्रतिमा भारत सरकार (ICCR) की ओर से भेंट की गई थी.

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में महात्मा गांधी की एक कांस्य की मूर्ति को काटकर चोरी कर लिया गया. भारत ने इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया है. विदेश मंत्रालय ने निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रतिमा की बरामदगी की मांग की है.

ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र’ में लगी यह 426 किलो की भारी-भरकम मूर्ति 12 जनवरी की तड़के चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने ग्राइंडर से प्रतिमा को उसके बेस से काटा और फिर उसे ले गए. वहां केवल गांधी जी के पैर ही बचे रह गए.

---विज्ञापन---

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले पर कहा, ‘हम मेलबर्न के रोविल में ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर में मौजूद महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़े जाने और वहां से ले जाने की कड़ी निंदा करते हैं.’

साथ ही जायसवाल ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के सामने यह मामला जोरदार तरीके से उठाया है और उनसे गायब मूर्ति को वापस लाने और दोषियों को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

---विज्ञापन---

यह प्रतिमा भारत सरकार (ICCR) की ओर से भेंट की गई थी. इसका उद्घाटन 2021 में तत्कालीन पीएम स्कॉट मॉरिसन ने किया था. उद्घाटन के अगले ही दिन भी इस मूर्ति पर हमला हुआ था. उस वक्त भी भारत ने कड़ी निंदा की थी. हालांकि, उस वक्त इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई थी.

First published on: Feb 03, 2026 11:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.