LPG Price : महीने के पहले ही दिन 1 दिसंबर को एलपीजी के कस्टमर को बड़ा झटका लगा। यह झटका कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लगा, जबकि घरेलू सिलेंडर के लिए राहत है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है।
देश की सरकारी तेज कंपनियों की ओर से महीने के पहले एलपीजी की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इसके तहत ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत 1 दिसंबर से लागू हो गई है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में रसोई गैस के क्या दाम हैं?
यह भी पढ़ें : कट सकता है आपके LPG Cylinder का कनेक्शन! जल्दी निपटाएं ये काम
जानें महानगरों में गैस सिलेंडर की क्या है नई कीमत?
अगर दिल्ली की बात करें तो 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी के दाम 16.50 रुपये बढ़कर 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए। वहीं, मुंबई में एक सिलेंडर की कीमत 1771 रुपये है। चेन्नई में प्रति सिलेंडर 16 रुपये की बढ़ोतरी होकर नई कीमत 1980.50 हो गई। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपये बढ़ी, जो अब 1927 रुपये हो गई।
यह भी पढ़ें : सावधान! फट सकता है गैस-सिलेंडर, जरूर चेक कर लें एक्सपायरी डेट; जानिए कैसे?
लगातार बढ़ रहे दाम
आपको बता दें कि पिछले पांच महीने में अगस्त से दिसंबर तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अगर पिछले महीने नवंबर की बात करें तो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अक्टूबर में कमर्शियल गैस के दाम 48.50 रुपये बढ़े थे।
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
19 mins agoCJP प्रदर्शन : पुलिस ने गुरुग्राम से यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया
30 mins ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
54 mins agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
3 hrs agoLIVE: प्रदर्शन से पहले हिरासत में 150 लोग, जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines