Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Loksabha election 2024 voting list: देश में 19अप्रैल से लोकसभा चुनाव 2024 (loksabha elections 2024) के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो जाएगी। चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि वोटर आईडी कार्ड के ना होने पर भले ही आप दूसरे डाक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर के वोट दे सकते हैं, लेकिन अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं हो तो आप वोट नहीं दे सकते हैं। जानिए वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने का प्रोसेस।
वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स जैसे कि फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं का एडमिट कार्ड या मार्कशीट, पासपोर्ट को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। वही आप एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी रजिस्टर्ड रेंट लीज, गैस बिल या बिजली बिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘200 के पार नहीं पहुंच पाएगा NDA’, मंथन 2024 में और क्या-क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
वोटर लिस्ट में नाम जु़ड़वाने के लिए nvsp.in या eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर नॉऊ पर जाकर आधार से रजिस्टर्ड नंबर डालें, जिसके बाद आपके मोबाइल में ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर उसके नीचे लिखे I don’t have EPIC number पर क्लिक करें। इसके बाद नाम और पासवर्ड टाइप करने का ऑप्शन आएगा। सारे डिटेल्स डालने के बाद नीचे नीले रंग के बॉक्स में लिखे रजिस्टर पर क्लिक करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है। अब आपके सामने वापस लॉगइन पेज खुल जाएगा।
इसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन पर क्लिक करें। अब जो पेज खुलेगा उसमें ‘FORMS’ पर क्लिक करें। अब Inclusion of names for residents electors का फॉर्म को सिलेक्ट करें। Form 6 पर क्लिक करें। इसी फॉर्म को भरकर आप अपना नाम वोटर्स लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कैसे होती है जमानत जब्त? प्रत्याशियों को कितने पैसे देता है चुनाव आयोग
आप चाहें तो गूगल प्ले स्टोर से Voter Helpline ऐप डाउनलोड करें। इसमें EXPLORE में जाकर LOGIN पर टैप करें। वेबसाइट पर रजिस्टर नहीं करवाया तो पहले रजिस्टर करवाएं। अगर पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगइन कर के New Voter Registration (Form 6) पर जाकर New Voter Registration पर टैप करें। फॉर्म खुलते ही सारे डिटेल्स भरे और वोटर लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।