---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने फाइनल किए कैंडिडेट्स! टिकट देने के होंगे 3 पैमाने, जानें क्या है रणनीति?

BJP Lok Sabha Elections Strategy: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं। पहली सूची जारी करने और भाजपा की चुनावी रणनीति को लेकर अपडेट सामने आया है।

---विज्ञापन---

BJP Candidates List For Lok Sabha Elections: देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। भाजपा भी लगातार तीसरी बार हैट्रिक लगाने की उम्मीद से कमर कसे हुए है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर ली है। पहली सूची इसी महीने के आखिरी तक जारी हो सकती है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इसके बाद 31 जनवरी तक कभी भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, जिसमें सूची जारी हो सकती है। पहली सूची में जेपी नड्डा और PM मोदी समेत 164 कैंडिडेट्स के नाम हो सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

PM मोदी वाराणसी से ही लड़ सकते चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। यह रणनीति इसलिए, ताकि उत्तर प्रदेश और बिहार को एक साथ साध सकें। दोनों राज्यों की 120 सीटें हैं और लोकसभा की 545 सीटों में से एक चौथाई सीटें इन दोनों राज्यों की है। इस बार भाजपा पंजाब, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और तमिलनाड़ु में भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।

---विज्ञापन---

70 से अधिक उम्र के नेताओं को नहीं मिलेगी जगह

सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस बार 70 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवारों का टिकट काट सकती है। PM मोदी भी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस बार पार्टी का फोकस युवाओं और महिलाओं पर होगा। वर्तमान में भाजपा के कुल 56 लोकसभा सांसद 70 या 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जिनमें राजनाथ सिंह, वीके सिंह जैसे केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक, अर्जुन राम मेघवाल, गिरिराज सिंह और वरिष्ठ नेता राजेंद्र अग्रवाल, रविशंकर प्रसाद, एसएस अहलूवालिया का टिकट भी कट सकता है। 3 बार से ज्यादा सांसद रह चुके नेताओं की टिकट भी कट सकती है, लेकिन कुछ सांसदों को नियमों में छूट दी जा सकती है।

 

---विज्ञापन---

हारी या कम मार्जिन वाली सीटें

भाजपा का फोकस इस बार उन सीटों पर रहेगा, जिन पर भाजपा पिछले चुनाव में हार गई थी और जिन पर हार का मार्जिन कम रहा। 31 सीटों पर भाजपा कमजोर है। 164 सीटों की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गजों को सौंपी गई है।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में भाजपा कमजोर

भाजपा अपनी स्थिति को पंजाब की 13 में से 3, महाराष्ट्र की 48 में से 25, बिहार की 40 में से 17, तमिलनाडु में 5, उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर खुद को कमजोर मानती है। इसलिए भाजपा इस बार इन सीटों पर ज्यादा फोकस करेगी। पंजाब, महाराष्ट्र और बिहार में कुछ सीटें इधर-उधर हो सकती हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

UP में 16 सीटों पर फोकस ज्यादा

उत्तर प्रदेश में भाजपा का फोकस इस बार 16 सीटों रायबरेली, मैनपुरी, बिजनौर, सहारनपुर, संभल, मुरादाबाद, गाजीपुर, जौनपुर, रामपुर, आजमगढ़, नगीना, अमरोहा, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, घोसी, लालगंज सीट पर रहेगा। इनमें से 2 सीटों पर उपचुनाव भाजपा जीत चुकी है। इन सीटों पर 2019 में भाजपा चुनाव हार गई थी।

50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग का टारगेट

भाजपा का फोकस इस बार 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका टारगेट पार्टी नेताओं को दे चुके हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 11, 2024 09:00 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola