Lok Sabha Election Result 2024 India Alliance vs NDA: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के रुझान चौंका रहे हैं। इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 295 और इंडिया गठबंधन को 242 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। बता दें कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 है। ऐसे में बीजेपी को बड़ा झटका भी लग सकता है। अगर कुछ सीटें इधर-उधर हुईं तो बीजेपी का सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। इस बीच सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर एक कैल्कुलेशन की चर्चा हो रही है। जिसमें इंडिया गठबंधन के पास सरकार बनाने के समीकरण की बात कही जा रही है।
टीडीपी और जेडीयू बन सकती हैं किंगमेकर
दरअसल, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और बिहार में नीतीश कुमार किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। इंडिया गठबंधन के पास अगर 242 का आंकड़ा रहता है तो वह टीडीपी और जेडीयू के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 16 और जनता दल यूनाइटेड (JDU) 14 सीटों पर आगे चल रही है।
दोनों दलों के पास अगर 30 सीटों का आंकड़ा आ जाता है तो इंडिया गठबंधन 272 के आंकड़े तक पहुंच सकता है। इसके अलावा किसी भी खतरे से बचने के लिए निर्दलीय और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाया जा सकता है। हालांकि इसके एवज में दोनों की डिमांड बड़ी हो सकती है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी भी बड़ी भूमिका में है। टीएमसी 29 सीटों पर आगे है। हालांकि राज्य में उसने अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केंद्र में इंडिया गठबंधन के साथ है।
पहले भी मार चुके हैं पलटी
टीडीपी और जेडीयू वैसे तो एनडीए के साथ हैं, लेकिन इनका इतिहास पहले भी पलटी मारने का रहा है। नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के साथ थे, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने पलटी मारते हुए एनडीए का दामन थाम लिया था। वहीं टीडीपी की बात की जाए तो चंद्रबाबू नायडू का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है। वह कभी सहयोगी दल तो कभी विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
इस बार विधानसभा चुनाव में उन्होंने एनडीए के साथ चुनाव लड़ा, लेकिन 133 सीटों पर जीत के साथ बढ़ रही टीडीपी अकेले भी सरकार बनाने की स्थिति में है। ऐसे में वह राज्य और केंद्र में एनडीए का दामन छोड़ सकती है। बताते चलें कि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला चुकी है।
क्या बीजेपी की बढ़ी टेंशन?
कहा जा रहा है कि इन नतीजों से बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है। अमित शाह लगातार अपने सहयोगी दलों से मीटिंग कर रहे हैं। एनडीए ने कल दिल्ली में सहयोगी दलों की मीटिंग बुलाई है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी को धोखा देकर इंडिया से हाथ मिलाएंगे नीतीश कुमार? JDU नेता ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
4 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
12 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines