---विज्ञापन---

कांग्रेस ने किया 12वीं लिस्ट का ऐलान, 16 उम्मीदवारों का नाम शामिल; देखें पूरी सूची

Congress Candidate list : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की 12 लिस्ट जारी की है। कंगना के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

---विज्ञापन---

Congress Candidate List : कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की 12 लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कुल 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। वहीं गुजरात में उपचुनाव के 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

कांग्रेस की 12 सूची में मंडी सीट के उम्मीदवार की चर्चा है। विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मैदान में उतारा है। इस सीट से बीजेपी ने पहले ही अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दे दिया था।

---विज्ञापन---

विक्रमादित्य ने फरवरी के अंत में हिमाचल प्रदेश के मंत्री पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। कहा जा रहा था कि वह पार्टी से नाराज चल रहे थे लेकिन अब उन्हें मंडी से मैदान में उतारा गया है।

गुजरात की चार लोकसभा सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी

---विज्ञापन---

वहीं चंडीगढ़ ने कांग्रेस ने मनीष तिवारी को टिकट दिया है। गुजरात की चार सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान हुआ है। मेहसाणा से रामजी ठाकोर, राजकोट सीट से परेशभाई धनानी, अहमदाबाद ईस्ट से हिम्मत सिंह पटेल और नवसारी से नैसाढ़ देसाई को मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें : अरे ये क्या! इस देश में 26 घंटे का होगा दिन, घड़ी में बजेंगे 13

---विज्ञापन---

ओडिशा के नौ उम्मीदवारों का ऐलान

वहीं ओडिशा के 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने प्रयाशियों के नाम की घोषणा कर दी है। बालासोर से श्रीकांत कुमार झा, क्योंझर से मोहन हेम्बराम, भदरक से अनंत प्रसाद सेठी, जजपुर से आंचल दास, ढेंकानाल से सष्मिता बेहरा, केंद्रपड़ा सिद्धार्थ स्वरूम दास, जगतसिंहपुर से रबिंद्र कुमार सेठी, पुरी से सुचारिता मोहंती को टिकट दिया है। वहीं भूवनेश्वर सीट से यासिर नवाज को मैदान में उतारा है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 13, 2024 09:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola