Sonia Gandhi on MGNREGA: मनरेगा करोड़ों ग्रामीणों की जीवन रेखा, सरकार ने चलाया बुलडोजर: सोनिया गांधी

Sonia Gandhi on MGNREGA: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) में हुए बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर इसे कमजोर करने का आरोप लगाया है. सोनिया गांधी ने वीडियो शेयर कर मनरेगा योजना पर खुलकर बात की.

SONIA GANDHI

Sonia Gandhi on MGNREGA: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) में हुए बदलाव को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्ग के लिए जीवनरेखा रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे कमजोर कर उनके अधिकारों पर सीधा हमला किया है. सोनिया गांधी ने याद दिलाया कि करीब 20 साल पहले, जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब संसद ने सर्वसम्मति से मनरेगा कानून पास किया था. यह ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिला था. खासतौर पर वंचित, शोषित, गरीब और अतिगरीब लोगों के लिए रोजी-रोटी का जरिया बना.

विज्ञापन

मनरेगा ने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया

सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा ने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाया. यह योजना गरीब और अतिगरीब परिवारों के लिए सम्मानजनक आजीविका का साधन बनी. ऐसे समय में सरकार द्वारा इस योजना को कमजोर करना दुर्भाग्यपूर्ण है. सोनिया गांधी ने हालिया फैसलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है. न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, बल्कि बिना किसी विचार-विमर्श और विपक्ष को विश्वास में लिए मनरेगा के स्वरूप में मनमाने बदलाव किए गए.

विज्ञापन

ग्रामीण भारत को मिला रोजगार का कानूनी अधिकार

सोनिया गांधी आगे कहती हैं कि मनरेगा कानून ने ग्रामीण भारत को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया और मजबूरी में होने वाले पलायन पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई. साथ ही ग्राम पंचायतों को ताकत मिली. मनरेगा के जरिए महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों के भारत की ओर एक ठोस कदम उठाया गया. सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि मनरेगा को लाने और लागू करने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है, लेकिन यह योजना कभी किसी एक पार्टी की नहीं रही. मनरेगा देशहित और जनहित से जुड़ा कानून है और इसे कमजोर करना करोड़ों किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन गरीबों के खिलाफ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ