'मोदी सुधार रहा है कांग्रेस की गलतियां', असम में गरजे PM- जहां खून-खराबा था, वहां विकास की धारा बह रही

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.

PM MODI

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया, जिसमें उनके निशाने पर कांग्रेस रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के लिए असम और पूर्वोत्तर का विकास उनके एजेंडे में ही नहीं था. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस की सरकारों में बैठे लोग कहते थे कि असम और पूर्वोत्तर में जाता ही कौन है? उनकी सोच थी कि असम और पूर्वोत्तर को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की क्या जरूरत है. इसी सोच की वजह से कांग्रेस ने दशकों तक इस पूरे क्षेत्र की उपेक्षा की. कांग्रेस दशकों तक जो गलतियां करती रही, मोदी एक-एक करके उन गलतियां को सुधार रहा है.’

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कल जहां खून-खराब होता था, आज वो आकांक्षी जिले’

पीएम मोदी ने कहा, ‘पूर्वोत्तर में जहां पहले हिंसा और खून-खराबा होता था, आज वहां 4G और 5G टेक्नोलॉजी के जरिये डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है. जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, आज वे ‘आकांक्षी जिले’ के रूप में विकसित हो रहे हैं. आने वाले समय में यही इलाके इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनेंगे. इसलिए आज नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक नया भरोसा जगा है. हमने ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के जरिए पूर्वोत्तर को प्राथमिकता दी, और आज हम असम को भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभरता देख रहे हैं. असम, भारत को आसियान देशों से जोड़ने में एक ब्रिज की भूमिका निभा रहा है, और यह शुरुआत बहुत आगे तक जाएगी.’

विज्ञापन

‘यहां विकास की धारा अनवरत बह रही’

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जैसे असम में विशाल ब्रह्मपुत्र की धाराएं कभी नहीं रुकतीं, वैसे ही भाजपा की डबल इंजन सरकार में यहां विकास की धारा अनवरत बह रही है. आज यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हमारे इस संकल्प का प्रमाण है. असम की धरती से मेरा लगाव, यहां के लोगों का प्यार और स्नेह, और खासकर असम व पूर्वोत्तर की माताओं और बहनों का अपनापन मुझे लगातार प्रेरित करता है और पूर्वोत्तर के विकास को ताकत देता है. आज एक बार फिर असम के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है.’

‘कांग्रेस ने असम को मिटाने की साजिश की थी’

पीएम नरेंद्र मोदी ने साथ ही कहा, ‘कांग्रेस ने एक और पाप किया था. उसने असम की पहचान को मिटाने की साजिश की थी. आजादी से पहले, जब मुस्लिम लीग और अंग्रेजी हुकूमत मिलकर भारत के विभाजन की जमीन तैयार कर रहे थे, उस समय असम को भी अविभाजित बंगाल, यानी ईस्ट पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की योजना बनाई गई थी. कांग्रेस भी उस साजिश का हिस्सा बनने जा रही थी. तब गोपीनाथ बोरदोलोई जी अपनी ही पार्टी के खि​लाफ खड़े हो गए थे. उन्होंने असम की पहचान को खत्म करने के इस षड्यंत्र का विरोध किया और असम को देश से अलग होने से बचा लिया.’

विज्ञापन

संसद सत्र के तुरंत बाद BJP का चुनावी मोड

संसद के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने यह साफ संकेत दे दिया है कि अब संगठन और सरकार, दोनों पूरी तरह चुनावी रणनीति के अगले चरण में प्रवेश कर चुके हैं. पार्टी नेतृत्व ने पूर्वी और दक्षिणी भारत दो ऐसे क्षेत्रों, जहां बीजेपी को अब भी निर्णायक विस्तार की जरूरत है को एक साथ फोकस में लाने की रणनीति अपनाई है. इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी भारत के दौरे पर हैं, जबकि पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को दक्षिण भारत की कमान सौंपी गई है. पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल और असम दौरा केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है. पश्चिम बंगाल में 3200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास विकास के नैरेटिव को मजबूत करता है, वहीं पीएम ने जनसभा के जरिए चुनावी संदेश भी दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ