असम में बड़ा ट्रेन हादसा, राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत

Train Accident in Assam: असम में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हुई है. अचानक हाथियों का झुंड सामने आने से हादसा हुआ है. ट्रेन हाथियों से टकराकर डिरेल हो गई. हादसे में जहां ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए, वहीं हाथियों की भी मौत हुई है. हादसा होने के चलते जानवरों के आक्रामक होने का खतरा भी मंडरा गया है.

Train Accident | Rajdhani Express | Assam

ट्रेन के आगे अचानक हाथियों का झुंड आ जाने से हादसा हुआ है.

Train Accident in Assam: पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक हाथियों का झुंड आ गया और उनसे टक्कर होने के बाद ट्रेन डिरेल हो गई. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. वहीं ट्रेन की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत हो गई है. हादसा गुवाहाटी से 126 किलोमीटर दूर होजई जिले हुआ है. ट्रेन डिरेल होने से जहां जानवरों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई थी.

विज्ञापन

डायवर्ट किया गया है कई ट्रेनों का रूट

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसा अलसुबह करीब 2 बजकर 17 मिनट पर हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, RPF, फॉरेस्ट ऑफिसर और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले में एक्शन लेते हुए सबसे पहले रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया. ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है और वे अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते हैं.

विज्ञापन

वनकर्मियों ने हाथियों को कंट्रोल किया

नागांव डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुभाष कदम ने बताया कि हादसा होजई जिले के चांगजुरई इलाके में हुआ. मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को हाथियों को कंट्रोल करने को कहा और उन्हें जंगल में भिजवाया. मारे गए हाथियों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं. हाथियों के जाने के बाद यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया, क्योंकि उन्हें अपने साथियों की मौत होने जाने के बाद हाथियों के आक्रामक होने का खतरा था. यात्रियों ने बताया कि उन्हें अचानक झटका लगा और फिर पूरी ट्रेन डगमगाने लगी, जिससे सब डर गए.

विज्ञापन

मिजोरम से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद जमुनामुख-कम्पुर सेक्शन से गुजरने वाली अपलाइन की ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. पटरी की मरममत का काम भी शुरू कर दिया गया है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम में आइजोल के सैरांग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन को जाना था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार होने से ट्रेन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई. यात्रियों को वैकल्पिक इंतजाम करके उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ