’बिहार चुनाव ने खोले बंगाल में जीत के रास्ते…’ रैली में गरजे पीएम मोदी, ममता सरकार पर किया तीखा हमला

पीएम मोदी ने बंगाल के मंच से बिहार विधानसभा चुनाव में हुई एनडीए की शानदार जीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव नतीजों ने बंगाल में बीजेपी की जीत के दरवाजे खोल दिए हैं. पीएम मोदी ने ममता सरकार को भी निशाने पर लिया.

PM Modi Bengal Visit

Credit: Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. आज नदिया में उनकी एक रैली होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर वहां लैंडिंग नहीं कर पाया और वो वहां नहीं पहुंच पाए. जिसके बाद पीएम मोदी ने ताहिरपुर से रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए नदिया की जनता से माफी मांगी. साथ ही ममता सरकार को भी घेरा. मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव नतीजों ने बंगाल में बीजेपी की जीत के दरवाजे खोल दिए हैं. 

विज्ञापन

ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बंगाल में SIR के दौरान 58 लाख नाम डिलीट किए जाने के बाद करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बीजेपी सरकार का विरोध करना चाहती है. पीएम ने ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि टीएमसी बंगाल के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है, वो बंगाल में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही है. 

विज्ञापन

बंगाल की जनता से पीएम मोदी ने की अपील 

पीएम मोदी ने बंगाल की जनता के सामने हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए कहा कि वो  बीजेपी को एक मौका जरूर दें. उन्होंने कहा कि बंगाल को विकास की जरूरत है जो टीएमसी की सरकार कभी नहीं होने देगी. पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां एनडीए सरकार को भारी बहुमत मिला है और अब बंगाल में बीजेपी की जीत का रास्ता साफ हो गया है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ