मशहूर इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ फतवा जारी, भोपाल से बाहर न जाने दें, जहां दिखे मुंह काला करें

fatwa against Shadab Zakati: देश विदेशों में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ भोपाल में फतवा जारी हुआ है. शादाब जकाती के खिलाफ ये फतवा ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से जारी किया गया है. फतवे में कहा गया है कि शादाब जकाती को भोपाल से बाहर न जाने दिया जाए, जहां भी मिले मुसल्लम ईमान वाले शादाब जकाती का मुंह काला करें.

Shadab Hasan Jakati

fatwa against Shadab Zakati: देश विदेशों में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ भोपाल में फतवा जारी हुआ है. शादाब जकाती के खिलाफ ये फतवा ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से जारी किया गया है. फतवे में कहा गया है कि शादाब जकाती को भोपाल से बाहर न जाने दिया जाए, जहां भी मिले मुसल्लम ईमान वाले शादाब जकाती का मुंह काला करें. गौरतलब है कि शादाब जकाती ने विश्व प्रसिद्ध भोपाल स्थित ताजुल मसाजिद (मस्जिद) में विवादित वीडियो बनाया था. वीडियो में शादाब जकाती जूते पहने और बिना बुपट्टे के महिला के साथ मस्जिद में दिखाई दिए थे. इस वीडियो को लेकर मुस्लिम कमेटियों में भारी विरोध जताया था. शादाब जकाती पर मजहब से खिलवाड़ करने का आरोप लगा था.

विज्ञापन

वीडियो बनाते समय इस्लामिक नियमों का उल्लंघन

शादाब जकाती पर आरोप था कि उसने वीडियो बनाते समय इस्लामिक नियमों का उल्लंघन किया. भोपाल ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी को भोपाल के उन इन्फ्लुएंसर की भी तलाश है, जिसने इस वीडियो में शादाब का साथ दिया है. कमेटी ने उसपर तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है. गौरतलब है कि शादाब जकाती उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

विज्ञापन

इस तरह की बातें करने वालों को माफी नहीं

इस मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शमशुल हसन ने कहा कि क्या चल रहा है. क्या हो रहा है? इतिहास की ऐतिहासिक दुनिया में मशहूर मस्जिद पर वीडियो बनाया जा रहा है. मस्जिद के जूते चप्पल, बेपर्दा और बेहया औरतों के साथ वीडियो बनाया जा रहा है. आज नवाब साहब होते तो.. इस तरह की बातें करने वालों को माफी नहीं मिलनी चाहिए. प्रशासन शाहजहानाबाद थाने में FIR दर्ज करे. अल्लाह की इबादतगाह में फालतू इस तरह के लोग अपनी पब्लिसिटी पाने के लिए मस्जिदों को नापाक हरकत कर रहे हैं. नाचने गाने का अड्डा बनाना चाहते हैं नाचने गाने वाला शादाब..

भोपाल में ईमान के बच्चों से ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के लोगों से कहना चाहूंगा कि शादाब जहां भी दिखे, इसको पकड़ो जल्दी से, भोपाल से भागने न देना, इसका मुंह काला करें कोई माफी नहीं होना चाहिए… इसे जूते और जेल की हवा जरूरी है.. ऐसे लोगों को माफी नहीं मिलनी चाहिए..यदि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो आंदोलन होगा.

विज्ञापन

नवंबर में मेरठ में गिरफ्तार हुए थे शादाब जकाती

फेमस यूट्यूबर शादाब हसन जकाती इससे पहले नवंबर 2025 में एक विवादित वीडियो की वजह से मेरठ में गिरफ्तार हुए थे. वीडियो में उन पर एक बच्ची से अश्लील कंटेंट बनवाने का आरोप लगा है. वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल आयोग ने मेरठ पुलिस में रिपोर्ट कराई, जिसके बाद शादाब के खिलाफ के खिलाफ BNSS 170 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि कोर्ट में पेश होने के बाद शादाब को जमानत मिल गई.सोशल मीडिया पर शादाब के मिलियन्स में फॉलोअर हैं, उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स और खिलाड़ियों के साथ भी कोलैब किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ