---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के दौरान कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है। इस दिन यूपी की 8 सीट और बिहार की 5 सीट पर मतदान होगा।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए देशभर के 21 राज्यों में आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार 102 सीटों पर कुल 69.96 फीसदी वोट पड़े हैं। बता दें 18 वीं लोकसभा के गठन के लिए देश में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के दौरान कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है। गौरतलब  है कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरण में पूरा होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

---विज्ञापन---

28 मार्च को जारी किया गया था नोटिफिकेशन

लोकसभा चुनाव के साथ देश में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। पहले चरण अरुणाचल प्रदेश में 60 सीट और सिक्किम की 32 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग संपन्न हुई। वहीं, आगे चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव होना निर्धारित है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लोकसभा चुनावों के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था। दूसरे चरण के लिए इन 13 राज्यों में नामांकन करने की लास्ट डेट 4 अप्रैल थी।

यहां देखें लिस्ट दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव

---विज्ञापन---

दूसरे चरण में केरल में सबसे ज्यादा 20 सीटों पर होगा मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में केरल में सबसे अधिक 20 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में चुनाव है वहां ईवीएम, सुरक्षा और अन्य संसाधनों को पूरा इंतजाम किया जा चुका है। बता दें दूसरे चरण में केरल के अलावा कर्नाटक में 14 सीटों, राजस्थान की 13, बिहार की 5 और छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान होना है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

UP की 8 सीटों पर 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में यूपी की गााजियाबााद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ बागपत, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। जानकारी के अनुसार इन सीटों पर कुल 91 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार लोकसभा में कुल 97 करोड़ मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Apr 19, 2024 04:56 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola