---विज्ञापन---

देश angle-right

सिया गोयल को लेकर 3 चौंकाने वाले खुलासे, भाई ने 8 घंटे की पूछताछ में भी खोले राज, पढ़ें केतन अग्रवाल हत्याकांड के अपडेट्स

Ketan Aggarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस आरोपियों के सामने होने के बावजदू उलझ गया है। क्योंकि दोनों आरोपी एक दूसरे पर धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सिया के भाई साहिल से चेतन का खास कनेक्शन मिला है। सिया के मां-बाप भी लोहागढ़ किले पर जाने का प्लान केतन का बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है, लेकिन अभी तक असली ‘हत्यारे’ का सुराग नहीं मिला है। क्योंकि सिया और चेतन एक दूसरे पर केतन को धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। केतन और सिया के परिवार वालों के दावे भी अलग-अलग हैं। वहीं सिया और चेतन को लेकर नए खुलासे भी हुए हैं। पुलिस ने सिया के भाई साहिल से भी करीब 8 घंटे पूछताछ की, जिसमें पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। सिया और चेतन ने सबूत मिटाने के लिए चैट भी डिलीट की थीं।

केतन पसंद नहीं बताती तो शादी नहीं करते

सिया गोयल के भाई साहिल गोयल को लोनावला पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था और करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई पूछताछ शाम साढ़े 7 बजे खत्म हुई। पुलिस ने सिया, केतन, चेतन और परिवार को लेकर साहिल से सवाल पूछे। साहिल ने सिया और केतन के बारे में कहा कि अगर सिया परिवार से कहती कि उसे केतन पसंद नहीं तो वे उन दोनों की शादी कभी नहीं कराते। सिया ने मां से कहा था कि वह केतन को पसंद करती है। उसने अपनी नापसंद और परेशानी का जिक्र ही नहीं किया।

---विज्ञापन---

साहिल और चेतन साथ खेलते थे क्रिकेट

साहिल ने बताया कि चेतन चौधरी को जानता था। दोनों की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई, क्योंकि वह दोनों क्रिकेट लीग में खेलते थे। क्योंकि सिया अकसर क्रिकेट मैच देखने जाती थी तो इस दौरान सिया और चेतन की जान पहचान हो गई थी। एक कॉमन फ्रेंड की दिवाली पार्टी में दोनों मिले और करीब आ गए। उनके बीच बातचीत काफी बढ़ गई थी और दोनों अकसर फोन पर बात करते थे। चेतन ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि उनका रिश्ता बन गया है और दोनों मिलकर केतन अग्रवाल को अपने रास्ते से हत्या करके हटा देंगे।

डिलीट की गई फोटो-चैट और वीडियो

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन के बीच 2004 फोन कॉल हुई थीं और करीब 238 घंटे फोन पर बातचीत हुई थी। लेकिन 18 जून को वारदात अंजाम देने से पहले दोनों कैफे में मिले थे। जहां उन्होंने मर्डर प्लानिंग पर चर्चा की और फोन से चैट के साथ-साथ सारे फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए। इसमें केतन के मर्डर से जुड़ी चैट, सिया-चेतन के पर्सनल फोटो और सिया के शराब पीने के वीडियो शामिल थे। पुलिस ने दोनों का फोन जब्त करके फोरेंसिक लैब भिजवा दिया है, ताकि डिलीट डाटा रिकवर किया जा सके।

---विज्ञापन---

केतन के पिता विग को लेकर क्या बोले?

पुलिस जांच में पता चला है कि सिया गोयल को मंगेतर केतन का विग लगाना पसंद नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। उसे केतन का रंग रूप और शारीरिक बनावट पसंद नहीं थी। विग पहनने और बात करते समय हकलाने की वजह से सिया के मन में केतन के लिए नफरत पैदा होने लगी थी। इसी खुन्नस और तनाव के चलते सिया ने चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या करने की साजिश रची। सिया साजिश के तहत ही केतन को लोहागढ़ ले गई। वहां ट्रैकिंग करके हाई पॉइंट पर पहुंच कर सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को धक्का दे दिया।

लेकिन केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने विग वाली पुलिस की थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिया के परिवार को केतन की विग के बारे में सगाई से पहले ही बता दिया गया था। अगर सिया को इस बात से परेशानी थी तो वह इनकार कर सकती थी, केतन की हत्या क्यों की? केतन के सिर के बाल उड़ रहे थे, जिसका ट्रीटमेंट चल रहा था। बाल आने तक डॉक्टर ने केतन को विग लगाने की सलाह दी थी। यह बात रिश्ता पक्का होने से बहुत पहले ही सिया और उसके परिवार को बताई गई थी। सिया को विग से प्रॉब्लम थी तो वह शादी के लिए मना कर सकती थी।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 27, 2026 06:34 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola