Pawan Mishra
Read More
---विज्ञापन---
भूकंप पीड़ित वेनेजुएला के लिए इंडियन आर्मी ने मानवता दिखाते हुए हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री के साथ ही मेडिकल टीम की टुकड़ी को रवाना किया है. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दल में 9 मेडिकल अफसर सहित 41 कर्मी शामिल हैं, और यह भूकंप से प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल, आघात प्रबंधन, जीवन रक्षक सर्जिकल सहायता और दूसरी मेडिकल फैसिलिटी देंगे.
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पोस्ट पर बताया कि भारतीय वायु सेना के दो विमान वेनेज़ुएला के लिए रवाना हुए हैं. ये विमान भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए जरूरी सहायता सामग्री लेकर गए हैं. इस सहायता में भारतीय सेना की एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री, दवाइयां और मेडिकल उपकरण शामिल हैं, जिनमें दो BHISHM क्यूब्स भी हैं.
Operation Amistad underway!
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 26, 2026
Two @IAF_MCC C17s took-off today for Venezuela with urgent assistance to support their post-earthquake relief efforts.
The assistance contains an Indian Army @adgpi Field Hospital Unit and over 35 tons of relief supplies, medicines and medical… pic.twitter.com/Dcq8P065tp
भीष्म क्यूब एक अत्याधुनिक, स्वदेशी, तेजी से तैनात मॉड्यूलर चिकित्सा सुविधा है जिसे विशेष तौर पर आपदा के समय तत्काल मदद देने के लिए बनाया गया है. इसे तुरंत एक पूरी तरह से फील्ड अस्पताल में तुरंत तैयार किया जा सकता है जो 200 पेशेंट तक बढ़िया देखभाल, आपातकालीन सर्जरी, गहन देखभाल सहायता और आवश्यक चिकित्सा उपचार देने में सक्षम है. पोर्टेबल वेंटिलेटर, पेशेंट मॉनिटर, सर्जिकल उपकरण, बिजली उत्पादन और ऑक्सीजन सहायता प्रणालियों से सुसज्जित है. भीष्म क्यूब दुनिया में कहीं भी मानवीय संकट के दौरान तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सहायता देने में सबसे आगे है.
यह भी पढ़ें : वेनेजुएला के बाद अब फिलीपींस में आया जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
पीएम मोदी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था, ‘वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।