Aaj Ki Taaza Khabar: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंजाब के कई दिग्गज BJP में शामिल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी आज से 29 जून तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वो गांधीनगर में सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे. उधर, राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

Breaking News 3.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी आज से 29 जून तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वो गांधीनगर में सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे. उधर, राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सुर्खियों में बना हुआ है.

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं राजेंद्र पाल गौतम और संजय दत्त को उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए एआईसीसी का प्रभारी बनाया. राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश में अविनाश पांडे की जगह ली, जबकि दत्त ने हरियाणा में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद की जगह ली. वहीं, हरिप्रसाद को अब कर्नाटक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल के हिल स्टेशन कुकरु पहुँचे। कुकरू में मुख्यमंत्री यादव ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनके साथ भोजन किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंजाब के कई दिग्गज भाजपा में शामिल हुए

watch | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंजाब की कई प्रमुख हस्तियां भाजपा में शामिल हुए।

हरप्रीत चठा (पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के अध्यक्ष) और अमनदीप कंबोज (पटियाला वेजिटेबल मार्केट एंड कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष), कई अन्य पदाधिकारियों के साथ पार्टी… pic.twitter.com/LUdJMC3a6J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट CP पंजाबराव उगले की अगुवाई में SIT गठित करने का आदेश दिया है

NEET पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट CP पंजाबराव उगले की अगुवाई में SIT गठित करने का आदेश दिया है. CM देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और DGP सदानंद दाते से बात की और दोषियों के खिलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली के सभी कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया है

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली के सभी कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया है. उन्होंने कहा कि जिन कोचिंग सेंटरों के पास फायर ऑडिट, आवश्यक सुरक्षा उपकरण और भवन संबंधी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं होंगी, उन्हें सील किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि हाई कोर्ट की समिति की सिफारिशों के आधार पर कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाया जाएगा. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उनका कोचिंग संस्थान असुरक्षित है, तो वे इसकी सूचना सरकार को संदेश, ईमेल या फोन के माध्यम से दें.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए- केतन अग्रवाल के पिता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के जौनपुर में गद्दे-रजाई की दुकान में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर में कई सालों से चल रही दान की चोरी- डिंपल यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने होटल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स में बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है- कांग्रेस नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पेपर लीक के कारण टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) टलने पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, "यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रशासन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है... सरकार पार्टियां तोड़ने और भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। अब यह बात लोगों के सामने आ गई है... यह गलत है। महाराष्ट्र की सभी परंपराएं खत्म की जा रही हैं..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से यजाली में भारी तबाही, एक महिला की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले के यजाली में पोसा गांव (नीपको कॉलोनी) में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ से हुई भारी तबाही की तस्वीरें. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग अभी भी लापता हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर हुआ लीक, परीक्षा से महज एक दिन पहले एग्जाम कैंसिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET के बाद एक और परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. एक दिन पहले एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रियंका गांधी ने वायनाड के कल्पेट्टा में किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के कल्पेट्टा शहर में एक आंगनवाड़ी का उद्घाटन किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए FRS, 416 CCTV और ड्रोन से की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अनंतनाग में श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 की तैयारियों पर SSP अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि, “अमरनाथ यात्रा हम सभी के लिए एक अहम कार्यक्रम है और इसकी तैयारियों और सुरक्षा की अहम ज़िम्मेदारी अनंतनाग पुलिस की है. इस साल, पुलिस ने यात्रा के पूरे रास्ते पर CAPF और J&K आर्म्ड पुलिस की कई कंपनियां तैनात की हैं. हमने तीर्थ स्थलों से असामाजिक तत्वों को दूर रखने के लिए 6 जगहों पर 34 फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरे लगाए हैं. इसके अलावा, रास्ते में 416 CCTV कैमरों का एक नेटवर्क भी लगाया गया है. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. हर जोन और सेक्टर में मॉक ड्रिल की जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कावेरी ब्रिज जल्द ठीक करो! तमिलनाडु में स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम करके किया प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में कावेरी ब्रिज पर मरम्मत का काम जल्द पूरा करने की मांग को लेकर तिरुचिरापल्ली-चेन्नई नेशनल हाईवे पर संजीव नगर में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के जींद में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: करनाल से खाटू श्याम जाते समय लजवाना कलां के पास 152-डी सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. सभी करनाल के सेक्टर-13 व सेक्टर-8 के रहने वाले थे.

सभी ग्रांड विटारा कार में खाटू श्याम जा रहे थे। लजवाना कलां के पास उनकी कार के आगे कुत्ता आ गया. कुत्ता बंफर से टकरा गया. चालक ने कार रोककर गाड़ी चेक की. सभी कार से नीचे उतर गए. इतनी ही देर में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी सेशेल्स रवाना, स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मैं सेशेल्स के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां उनके राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होऊंगा. साल और भी खास है क्योंकि यह ‘गोल्डन जुबली’ (स्वर्ण जयंती) समारोह है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंडका की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में जहरीली गैस की चपेट में आने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के तारातला में गोदाम गिरने से 16 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के तारातला में 24 जून को निर्माणाधीन गोदाम गिर गया था. कोलकाता पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है और 17 घायल हो गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Seychelles की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 9 बजे Seychelles की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे. Seychelles की प्रधानमंत्री की ये दूसरी यात्रा है - पहली बार वे साल 2015 में Seychelles गए थे.

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री Seychelles के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री Seychelles के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक, रक्षा एवं समुद्री सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा होगी. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी Seychelles की राष्ट्रीय असेंबली को भी संबोधित करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 16 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के तारातला में 24 जून को निर्माणाधीन गोदाम ढहा, घटना में 16 लोगों की मौत और 19 घायल: कोलकाता पुलिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद में सड़क का नाम बदलकर रखा ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के हैदराबाद शहर में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखे जाने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह इस तरह से सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं. शुक्रवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप की यह टिप्पणी तब आई, जब तेलंगाना सरकार ने दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजेंद्र पाल गौतम बनाए गए कांग्रेस यूपी के प्रभारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:  कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं राजेंद्र पाल गौतम और संजय दत्त को उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए एआईसीसी का प्रभारी बनाया. राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश में अविनाश पांडे की जगह ली, जबकि दत्त ने हरियाणा में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद की जगह ली. वहीं, हरिप्रसाद को अब कर्नाटक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे. जहां वे, गांधीनगर में सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कतर के रास लाफान में दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव भारत पहुंचा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दोहा, कतर में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “रास लाफान हादसे में दुर्भाग्य से जान गंवाने वाले 8 भारतीय नागरिकों के शव 26 जून को भारत वापस लाए गए. 12 शवों में से 4 शव 25 जून को ही वापस लाए जा चुके थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ