कोर्ट ले जाते वक्त लॉरेंस बिश्नोई का हो सकता है एनकाउंटर, वकील का बयान

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस उससे सवाल-जवाब भी कर रही है ताकि मूसेवाला मर्डर की उलझी हुई गुत्थी को सुलझाया जा सके। ये पूछताछ कहां हो रही है और कैसे हो रही है इसके बारे में पंजाब पुलिस के […]

---विज्ञापन---

विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस उससे सवाल-जवाब भी कर रही है ताकि मूसेवाला मर्डर की उलझी हुई गुत्थी को सुलझाया जा सके। ये पूछताछ कहां हो रही है और कैसे हो रही है इसके बारे में पंजाब पुलिस के चंद अफसरों को छोड़कर कोई नहीं जानता।

अभी पढ़ें UP Weather Update: बारिश से उत्तर प्रदेश का हाल बेहाल, Noida समेत कई जिलों में स्कूल बंद तो कहीं पुलिस ने की ये अपील

हो सकता है एनकाउंटर 

इसके बावजूद लॉरेंस के वकील ने कहा कि बिश्नोई की कल बठिंडा कोर्ट में पेशी है, जहां उसे कोर्ट ले जाते वक्त उसका एनकाउंटर हो सकता है। पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए वकील ने कहा कि कल कोर्ट में पेशी के दौरान पंजाब पुलिस अन्य लोगों के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के साथ कुछ बड़ा जरूर करेंगे और इन सब के दौरान आखिर में यह कहेंगे कि लॉरेंस बिश्नोई कस्टडी से भाग रहा था। लॉरेंस बिश्नोई का फेक एनकाउंटर किया जाएगा।

अभी पढ़ें ‘गांधी परिवार से कोई भी अगला कांग्रेस अध्यक्ष नहीं होना चाहिए’, अशोक गहलोत से बोले राहुल गांधी

दरअसल, पंजाब में हर रोज चल रही Facebook पर गैंगस्टरों की पोस्टों से गैंगवॉर की आशंका बढ़ गई है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने कहा कि बिश्नोई को कल बठिंडा कोर्ट ले जाते समय फेक एनकाउंटर किया जा सकता है। लॉरेंस विरोधी गैंग से पंजाब पुलिस उस पर अटैक करवा सकती है।

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 23, 2022 09:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें