---विज्ञापन---

लक्षद्वीप में बनने जा रहा है नया एयरपोर्ट, क्या है मोदी सरकार का पूरा प्लान?

Lakshadweep New Airport in Minicoy Island: रिपोर्ट के अनुसार, लक्षद्वीप के सबसे बड़े आइलैंड पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

Lakshadweep New Airport in Minicoy Island: भारत को अकड़ दिखाने वाले मालदीव को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भले ही मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अब भी ‘बायकॉट मालदीव’ सुर्खियां बटोर रहा है। लोग मालदीव के टूर कैंसल करवाकर लक्षद्वीप जाने की बात कह रहे हैं। इस बीच लोगों को मोदी सरकार ने एक गुड न्यूज दी है। दरअसल, सरकार लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने जा रही है।

सबसे बड़े द्वीप मिनिकॉय में बनेगा एयरपोर्ट

जानकारी के अनुसार, सरकार लक्षद्वीप के सबसे बड़े द्वीप मिनिकॉय में एक एयरपोर्ट बनाने जा रही है। मोदी सरकार के प्लान के मुताबिक, यहां व्यावसायिक, सैन्य और लड़ाकू विमान संचालित हो सकेंगे। एएनआई की खबर के अनुसार, इस क्षेत्र में संयुक्त हवाई क्षेत्र बनाने की योजना है। इसके तहत तीनों तरह के विमान यहां से उड़ान भर सकेंगे।

---विज्ञापन---

सैन्य दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण

माना जा रहा है कि इस एयरपोर्ट का उद्देश्य सैन्य दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। हिंद महासागर और अरब सागर पर सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखी जा सकेगी। इसे एक बेस के तौर पर भी डवलप किया जा सकता है। हिंद महासागर में ड्रोन हमले और समुद्री डाकुओं से भी द्वीप समूह की सुरक्षा हो सकेगी। प्रस्ताव के अनुसार, जहां एक ओर मिनीकॉय में एयरपोर्ट विकसित होने से टूरिज्म प्रमोट होगा तो वहीं दूसरी ओर भारतीय वायुसेना को अपने ऑपरेशन चलाने में मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

फुटफॉल बढ़ने से फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ानी होगी

बता दें कि लाखों की संख्या में लोग लक्षद्वीप जाने का मन बना रहे हैं। फिलहाल वहां फ्लाइट्स की संख्या कम है, लेकिन फुटफॉल बढ़ने से यहां फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ानी होगी। फिलहाल यहां अगत्ती आइलैंड में एयरपोर्ट है, जहां सीमित संख्या में फ्लाइट्स चलती हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत-मालदीव विवाद के बीच इजराइल ने भारत का साथ दिया है। इजराइल का कहना है कि वह लक्षद्वीप को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर डवलप करने में मदद करने के लिए तैयार है। बता दें कि मालदीव और लक्षद्वीप केवल 750 किलोमीटर दूर हैं, लेकिन इस विवाद के बाद लोग मालदीव के बजाय लक्षद्वीप का रुख कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: लक्षद्वीप के इस आइलैंड पर रहते हैं महज 271 लोग, एक महिला ने बसाई थी ‘दुनिया’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली से कितनी है लक्षद्वीप की दूरी, कितने पैसे में बन जाएगा काम? जानें पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें: PM Modi के दौरे के बाद Google पर छाया लक्षद्वीप, टूटा पिछले 20 साल का रिकॉर्ड 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर भारत सख्त, मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब 

ये भी पढ़ें: मालदीव पर भारतीयों का गुस्सा नहीं हो रहा कम, अब EaseMyTrip ने भी उठाया यह बड़ा कदम 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मालदीव के राजदूत को भारत ने जमकर सुनाया, कहा- तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करो, निलंबन से काम नहीं चलेगा

First published on: Jan 09, 2024 06:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola